WI vs UGA: West Indies vs Uganda में,West Indies ने 134 रन से जीत हासिल की

Share this article
West Indies vs Uganda

West Indies vs Uganda, West Indies ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 173 रन बनाए थे। West Indies  के लिए Johnson Charles ने 42 गेंद पर 44 रन बनाए जबकि अंत के ओवर में Russell ने 17 गेंद पर छह चौकों की मदद से नाबाद 30 रन की पारी खेली। 174 रन के जवाब में Uganda की टीम महज 39 रन पर सिमट गई। अकील ने पांच विकेट झटके।

T20 World Cup  2024 के ग्रुप-सी के एक मुकाबले में West Indies ने Uganda को 134 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। बाएं हाथ के स्पिनर अकील हुसैन की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर Uganda को महज 39 रन पर समेट दिया। यह T20 World Cup  में सयुक्त रूप से पहला सबसे कम टीम स्कोर है। वहीं, T20 में West Indies  ने अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

Also Read: AFG vs NZ: फारूकी ने न्यूजीलैंड को दी मात, T20 World Cup में रचा इतिहास

West Indies vs Uganda,12 ओवर में सिमटी Uganda की टीम

इसके जवाब में Uganda की पूरी टीम 12 ओवर में महज 39 रन पर सिमट गई। मात्र एक बल्लेबाज Juma Miyagi  ने नाबाद रहते हुए 13 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के अंक तक नहीं पहुंच सका। तीन खिलाड़ी अपना खाता तक नहीं खोल सके। अकील हुसैन ने पांच विकेट झटके। टी20 वर्ल्ड कप में युगांडा ने संयुक्त रूप से पहला सबसे कम स्कोर बनाया।

T20 World Cup 2024 में सबसे बड़ा जीत का अंतर

172 – SL बनाम केन्या, 2007

134 – WI बनाम युगांडा,2024*

130 – AFG बनाम स्कॉटलैंड, 2021

130 – SA बनाम स्कॉटलैंड, 2009

125 – AFG बनाम युगांडा, 2024

Also Read: USA vs PAK: T20 World Cup 2024 में भारत के खिलाफ महासंग्राम से पहले, अमेरिका से हार गया पाकिस्‍तान

West Indies vs Uganda, West Indies दूसरे नंबर पर

बता दें कि दो बार की चैंपियन West Indies  ने T20 World Cup  2024   की शानदार शुरुआत की है। टीम ने अपने दोनों मैच जीते हैं। West Indies की टीम चार अंक लेकर अफगानिस्तान के बाद ग्रुप-सी में दूसरे स्थान पर है, जबकि Uganda की टीम तीन मैचों में एक जीत और दो हार के साथ दो अंक लेकर तीसरे स्थान पर मौजूद है।

Subscribe Our Channel: https://www.youtube.com/@vup_samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *