PM Modi Oath Ceremony: शपथ ग्रहण में पहुंचे विदेशी मेहमान,भूटान के प्रधानमंत्री ने दी बधाई।

Share this article
PM Modi Oath Ceremony

Narendra Modi Oath Ceremony : नरेंद्र मोदी आज (रविवार) शाम को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ मंत्रिमंडल के सदस्य भी शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में मेहमानों का पहुंचना शुरू हो गया है। भूटान के प्रधानमंत्री Tshering Tobgay ने नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। दिल्ली पहुंचकर उन्होंने काफी खुशी जताई है। कहा कि मोदी जी ने भारत का काफी विकास किया है।

लोकसभा चुनाव परिणाम के पांच दिनों बाद नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार आज शाम को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए विदेशी मेहमानों का पहुंचना शुरू हो गया है।

Also Read: Lok Sabha Election 2024: भाजपा ही बनाएगी सरकार, PM Narendra Modi 3.0

Narendra Modi Oath Ceremony में PM Tshering Tobgay का हर्ष

PM Tshering Tobgay ने कहा कि मैं भारत आकर बहुत खुश हूं। मैं अपनी पिछली यात्रा के बाद इतनी जल्दी वापस आकर बहुत खुश हूं। यह वास्तव में भारत के लिए बहुत बड़ा दिन है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के शपथ ग्रहण समारोह में महामहिम राजा और भूटान के लोगों का प्रतिनिधित्व करते हुए यहां आकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। वह भी लगातार तीसरी बार।

Narendra Modi Oath Ceremony , भारत का ऐतिहासिक पल

उन्होंने कहा कि मैं हाल के चुनावों के सफल परिणामों के लिए भारत के लोगों को बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा और NDA के लिए, उन्हें लोगों से जनादेश मिला है। उन्हें लोगों का भरोसा और विश्वास प्राप्त है जो पिछले दस वर्षों में उनके प्रदर्शन को दर्शाता है।

इसलिए यह भारत के लिए बहुत बड़ी बात है। यह भारत का ऐतिहासिक पल हैं। यह इस क्षेत्र के लिए भी बहुत बड़ी बात है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया है और हम यहां आकर बहुत खुश हैं।

Also Read: Lok Sabha Election Result 2024 : Lok Sabha 360° प्रदर्शन

Narendra Modi Oath Ceremony : तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ

लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद देश को आज अगला प्रधानमंत्री मिलने जा रहा है। नरेंद्र मोदी रिकॉर्ड तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण से पहले उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। मेगा इवेंट के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Narendra Modi Oath Ceremony :मंत्रिपरिषद शपथ

नरेंद्र मोदी के साथ-साथ उनके मंत्रिपरिषद के सदस्य भी आज शपथ लेंगे। नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह से पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तैयारियां जोरों पर हैं। दिल्ली पुलिस के लगभग 1100 यातायात पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा NSG कमांडो, ड्रोन और स्नाइपर भी मेगा इवेंट के लिए राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा करेंगे।

Narendra Modi Oath Ceremony पर’दिल्ली नो फ्लाइंग जोन घोषित’

दिल्ली को ‘नो-फ्लाइंग’ जोन घोषित किया गया है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। दिल्ली पुलिस ने एक्स पर एक एडवाइजरी भी जारी की है, जिसमें कहा है कि आज पैरा-ग्लाइडर, पैरा-मोटर्स, हैंग-ग्लाइडर, यूएवीएस, यूएएसएस जैसे उप-पारंपरिक हवाई प्लेटफार्मों की उड़ान पर प्रतिबंध रहेगा।

Subscribe Our Channel: https://www.youtube.com/@vup_samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *