WORLD HEALTH DAY 2024: विश्व स्वस्थ्य दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें थीम और इतिहास

Share this article

World Health Day 2024

WORLD HEALTH DAY 2024: हेल्दी लाइफ के लिए हेल्दी खाना भी जरूरी है। इन दिनों लोगों की लाइफस्टाइल तेजी से बदलने लगी है, जिसकी वजह से वह कई बिमारियों का शिकार होते जा रहे हैं। गलत खानपान, बिगड़ती लाइफस्टाइल और सेहत को लेकर हमारी लापरवाही अकसर हम पर  भारी पड़ जाती है। यही वजह है कि सेहत के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जाता है। यह दिन सेहत और इससे जुड़े किसी खास मुद्दे के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस का महत्व

स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य ग्लोबल स्तर के स्वास्थ्य मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और असमानताओं को दूर करके स्वास्थ्य समानता को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही हितधारकों के बीच सहयोग को प्रोत्साहित करना और विश्व भर में स्वास्थ्य परिणामों में सुधार की प्रगति को उजागर करना है। इस दिन अच्छे स्वास्थ्य के महत्त्व और लाभ के बारे में लोगों को शिक्षित किया जाता है।

Also Read: Easter 2024: क्यों मनाया जाता है ईस्टर?

WORLD HEALTH DAY का इतिहास

साल 1950 में पहला WORLD HEALTH DAY मनाया गया। इस दिन कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता है। ताकि लोग स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के बारे में जागरूक हो। इस दिन लोगों को कई बड़ी बीमारी जैसे- मलेरिया, एचआईवी/एड्स, कैंसर और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया जाता है। इस दिन लोगों को एक्सरसाइज, हेल्दी फूड खाने के लिए प्रेरित भी किया जाता है।

WORLD HEALTH DAY 2024 की थीम

हर साल WORLD HEALTH DAY मनाने क लिए एक थीम तय की जाती है। इस साल की थीम ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार’ है।

Follow us: https://www.youtube.com/@vup_samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *