Mumbai Indians ने Delhi Capitals को हराकर T20 में रचा इतिहास

Share this article

Mumbai Indians

Mumbai Indians ने IPL 2024 में लगातार चार हार के बाद Delhi Capitals को हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। दिल्ली को 29 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ-साथ मुंबई ने न सिर्फ जीत का खाता खोला बल्की एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

Mumbai Indians ने बनाया ये रिकॉर्ड

दरअसल, इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस T20 क्रकिट में 150 मैच जीतने वाली पहली टीम बन गई है। ऐसे करके Mumbai Indians की टीम ने विश्व रिकॉर्ड बना लिया है। मुंबई के बाद इस लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स का नाम है, CSK ने अभी तक 148 मैच जीते हैं।

Also Read: IPL 2024: रोहित के साथ हार्दिक का यह लहजा खुद उन पर ही पड़ा भारी

बिना अर्धशतक के सबसे बड़ा स्कोर

वहीं, मुंबई ने इस मैच में बिना किसी खिलाड़ी के अर्धशतक बनाए T20 में अभी तक का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। Mumbai Indians ने 20 ओवर में 5 विकेट गवां कर 234 रन का स्कोर दर्ज किया।

  1. मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स 234/5 (2024)
  2. सोमरसेट बनाम केंट 226/5 (2018)
  3. आयरलैंड ए बनाम नेपाल ए 222/5 (2012)
  4. ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड 221/5 (2007)
  5. सेंट्रोल डिस्ट्रिक्ट बनाम नॉर्थन डिस्ट्रिक्ट 221/5 (2019)
Mumbai Indians बनाम Delhi Capitals का मैच

पहले बैटिंग करते हुए मुंबई ने दिल्ली के सामने 235 रनों का लक्ष्य रखा। इस दौरान रोहित शर्मा ने 49 रन, ईशान किशन ने 42 रन, हार्दिक पांड्या ने 39 रन बनाए। साथ ही टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड ने भी तूफानी पारियां खेली और टीम 234 रनों का टोटल बनाने में सफल हुई। वहीं, जवाबी पारी में दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 205 रन पर ही बना सकी।

Do Follow: https://www.youtube.com/@vup_samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *