Loksabha Chunav 2024: उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट पर दिनेश प्रताप सिंह या राहुल गांधी ?

Share this article
Loksabha Chunav 2024
Loksabha Chunav 2024: उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट

उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट कांग्रेस की पारंपरिक सीट मानी जाती है। कांग्रेस का इस सीट पर दशकों से कब्जा रहा है, लेकिन इस बार कुछ भी कह पाना ठीक नहीं होगा.. ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकी यूपी की रायबरेली सीट पर इस बार मुकाबला कड़ा होने वाला है..

एक तरफ जहां कांग्रेस ने इस सीट पर राहुल गांधी को अपना प्रत्याशी बनाया है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट पर दिनेश प्रताप सिंह पर ही दोबारा भरोसा जताया है। जहां राहुल गांधी की पहचान कांग्रेस के दिग्गज नेता के तौर पर है तो वहीं दिनेश प्रताप सिंह की भी इस क्षेत्र में अच्छी खासी पकड़ है। ऐसे में चलिए समझते है कि रायबरेली की इस सीट पर चुनावी समीकरण क्या बैठ रहा है।

राहुल गांधी रायबरेली सीट से चुनावी मैदान में उतरे

दरअसल, यूपी की अमेठी और रायबरेली सीट पर राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की अटकलें काफी दिनों से चल रही थीं। इसे लेकर कांग्रेस पार्टी में कई राउंड की बैठकें भी हुई। आखिरकार राहुल गांधी को रायबरेली सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया। नामांकन वाले दिन ही राहुल गांधी का नाम रायबरेली सीट के लिए तय किया गया। बता दें कि इससे पहले रायबरेली सीट पर सोनिया गांधी चुनाव लड़ती रही हैं और पिछले चुनाव में भी उन्होंने यहां से जीत दर्ज की थी और यही वजह है कि इस सीट को लेकर कांग्रेस पार्टी काफी कॉन्फिडेंस में दिख रही है।

Also Read: BJP: टिकट मिली तो करण भूषण सिंह पहली बार लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

भारतीय जनता पार्टी से रायबरेली सीट पर दिनेश प्रताप सिंह

वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी की बात करें तो दिनेश प्रताप सिंह रायबरेली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। दिनेश प्रताप सिंह की रायबरेली क्षेत्र में अच्छी पकड़ है। दरअसल, दिनेश प्रताप सिंह पहले कांग्रेस के MLC रह चुके हैं और वह सोनिया गांधी के बेहद करीबी भी माने जाते थे।

हालांकि बाद में उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। जनता के बीच उनकी अच्छी पकड़ को देखते हुए 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने दिनेश प्रताप सिंह को ही टिकट दिया था, लेकिन उन्हें सोनिया गांधी के सामने हार का सामना करना पड़ा। बताते चले कि 2019 के लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी ने 167,168 वोटों के अंतर से इस सीट पर जीत हासिल की थी। ऐसे में दिनेश प्रताप सिंह के लिए राहुल गांधी के खिलाफ भी जीत की राह आसान नहीं होगी।

Do Follow: https://www.youtube.com/channel/UCrsC0DMwI77eear8oS8ZMSw

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *