Exit Poll : जानिए लोकसभा चुनाव 2019 में कौन सा Exit Poll रहा सबसे सटीक ?

Share this article
Exit Poll

Exit poll लोकसभा चुनाव 2019 में रिपब्लिक-सी वोटर ने एनडीए को 287 और यूपीए को 128 सीट मिलने का अनुमान लगाया था। अन्य के खाते में 127 सीटें दी थी। हालांकि भाजपा ने ही अकेले दम पर 303 का आंकड़ा छू लिया था। वहीं एनडीए को 351 सीटों पर जीत मिली थी।

आइए देखते हैं 2019 में कौन सा Exit Poll सटीक साबित हुआ था?

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान शनिवार, 1 जून को शाम 6 बजे खत्म हो गए। सबसे बड़ा सवाल ये ही है कि क्या भारतीय जनता पार्टी (BJP) लगातार तीसरी बार सत्ता में आएगी, या विपक्ष का I.N.D.I.A. गुट इस बार NDA को सत्ता से उखाड़ फेंकेगा? वैसे तो इस सवाल का सही जवाब 4 जून को पता चलेगा।

Also Read: Arvind Kejriwal: ‘AAP नेताओं संग BJP ऑफिस जाऊंगा, जिस-जिसको जेल में डालना है…’, PA की गिरफ्तारी पर।

आइए जानते है 2014 और 2019 के Exit poll

साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान Exit Poll में मोदी सरकार के बहुमत से आने की भविष्यवाणी  की गई थी। देश में सी-वोटर, एक्सिस माई इंडिया, सीएनएक्स भारत समेत कई एजेंसियां Exit poll करती हैं।

आज बात करेंगे 2019 में कौन-सा Exit Poll  सबसे सटीक बैठा था?

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में सभी सर्वे एजेंसियों ने अपने Exit poll में बहुमत से एनडीए की सरकार बनने का दावा किया था, जोकि सटीक साबित हुआ था। मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने केंद्र में दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी।  क्या इस बार भी 2024 के इलेक्शन के Exit Poll  बीजेपी के पक्ष में रहेंगे ?

2019 लोकसभा चुनाव परिणाम

2019 में भाजपा को 303 और एनडीए को 351 सीटों पर जीत मिली थी। कांग्रेस सिर्फ 52 सीटों पर सिमट गई थी। वहीं यूपीए को 90 सीटों पर जीत मिली थी। अन्य के खाते में 102 सीटें गई थीं।

2019 Exit Poll
किसका पोल रहा सबसे सटीक?

2019 में आजतक का Exit Poll  एकदम सटीक बैठा था। इस Exit Poll  ने एनडीए को 339-365 सीटें दी थीं। वहीं यूपीए को 77-107 और अन्‍य को 69-95 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। आजतक के अलावा न्‍यूज 24 का एग्जिट पोल भी काफी सटीक था। इस एग्जिट पोल ने एनडीए को 350, यूपीए को 95 और अन्‍य को 97 सीटें मिलने का दावा किया था।

Also Read: Arvind Kejriwal हेल्थ ग्राउंड पर बेल लेने की कर रहे कोशिश- ED

यूपी में Exit Poll  से बेहतर रहा भाजपा का प्रदर्शन

2019 लोकसभा चुनाव में टाइम्स नाउ-वीएमआर ने यूपी में भाजपा को 80 में से 58 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। सपा-बसपा गठबंधन को 20 सीटें मिलने का दावा किया गया था। कांग्रेस को दो सीट मिलने का अनुमान था। न्यूज 24X7 ने अपने एग्जिट पोल में भाजपा को 51 और सपा-बसपा को 26 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। कांग्रेस को तीन सीटें दी थी।

एबीपी न्यूज-नील्सन के Exit Poll  में भाजपा को भारी नुकसान का अनुमान लगाया गया था। सपा-बसपा गठबंधन के खाते में 56 और कांग्रेस को दो सीट मिलने का अनुमान लगाया गया था। हालांकि 2019 में उत्तर प्रदेश में भाजपा ने अपने दम पर 62 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं दो सीटों पर सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) को जीत मिली थी। 10 सीटों पर बसपा और पांच सीटों पर सपा ने जीत दर्ज की थी। कांग्रेस सिर्फ रायबरेली लोकसभा सीट पर ही जीत सकी थी।

हरियाणा पर ये Exit Poll  था सटीक

2019 में इंडिया टुडे के एग्जिट पोल में भी हरियाणा में भाजपा को 8 से 10 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। एबीपी नील्सन ने हरियाणा की 10 सीटों पर भाजपा के जीत का दावा किया था।

फिलहाल लोकसभा चुनाव 2024  का Exit Poll  सभी के  लिए बेहद ही रोमांचक रहने वाला हैं। 4 जून 2024 को ही पता चलेगा किस एजेंसी के Exit Poll  सबसे सटीक रहे?  किसके पक्ष में जाएगा ये Exit Poll  ?

Subscribe Our Channel: https://www.youtube.com/channel/UCrsC0DMwI77eear8oS8ZMSw

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *