Ambati Rayudu ने किया मुंबई इंडियंस के कल्चर को लेकर बड़ा खुलासा

Share this article

Ambati Rayudu
Ambati Rayudu

पूर्व भारतीय क्रिकेटर Ambati Rayudu ने स्टार स्पोर्ट्स के एक इंटरव्यू के दौरान चौंका देने वाला खुलासा किया है। दरअसल, रायडू IPL की दोनों सबसे बड़ी राइवलरी टीम, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में दोनों टीमों को लेकर सवाल पूछे जाने पर कहा कि मुंबई इंडियंस के लिए खेलोगे तो दिमाग फट जाएगा। उन्होंने और क्या कहा, जानें।

Ambati Rayudu ने इंटरव्यू में क्या कहा?

स्टार स्पोर्ट्स के एक इंटरव्यू के दौरान रायडू से पूछा गया कि दोनों टीमों के लिए खेलने के बाद उन्हें क्या अलग लगा। इस पर अंबाती रायडू ने कहा कि दोनों टीम के कल्चर काफी अलग हैं। उन्होंने CSK का कल्चर बेहतर बताया और कहा कि CSK का मूड और मूड स्विंग्स मैच के रिजल्ट पर निर्भर नहीं करते। वो प्रोसेस पर ज्यादा ध्यान देते हैं, वहां आप ज्यादा साल तक खेल सकते हैं।

Also Read: MI vs RR 2024: पिछली हार का बदला लेने के लिए मैदान में उतरेगी मुंबई

वहीं, उन्होंने मुंबई इंडियंस की टीम के कल्चर को लेकर हैरान करने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा कि MI के लिए ज्यादा समय तक खेलेंगे तो दिमाग फट जाएगा। मुंबई की टीम में जीतने पर ही सब कुछ निर्भर करता है, वहां जीतना ही होता है और इसके लिए कोई समझौता नहीं होता। उन्होंने आगे कहा कि मुंबई में रहते हुए उनका गेम काफी बेहतर हुआ है। रायडू ने ये भी कहा कि दोनों ही टीम मेहनत करती हैं और अच्छा पर्फोर्म करती हैं।

सुनें Ambati Rayudu की कही पूरी बात..
CSK और MI दोनों के लिए खेले हैं Ambati Rayudu

इंडियन टीम के पूर्व मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज अंबाती रायडू ने साल 2010 में IPL में डेब्यू किया था। उन्होंने 2010 से 2017 तक मुंबई इंडियंस के लिए 114 मैच खेले। इस दौरान मुंबई इंडियंस ने 3 बार IPL ट्रॉफी जीती और रायडू भी विजेता टीम का हिस्सा थे।

इसके अलावा, Ambati Rayudu साल 2018, 2021 और 2023 की ट्रॉफी विनर चेन्नई सुपर किंग्स का भी हिस्सा रह चुके हैं। 2023 में CSK के लिए बढ़िया प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने अपने सफल IPL करियर से संन्यास ले लिया।

Subscribe Our Channel: https://www.youtube.com/@vup_samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *