MI vs RR 2024: पिछली हार का बदला लेने के लिए मैदान में उतरेगी मुंबई

Share this article

MI vs RR 2024
MI vs RR 2024

MI vs RR 2024: मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज, 22 अप्रैल को IPL 2024 का 38वां मुकाबला होने वाला है। फिलहाल Rajasthan Royals पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर है, लेकिन Mumbai Indians जीत के लिए संघर्ष करते हुए पॉइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर ही है। हालांकि, मुंबई IPL की सबसे सफल टीम मानी जाती है। वहीं राजस्थान की बेहतरीन फॉर्म के चलते इन दोनों टीमों का मुकाबला बेहद रोमांचक होगा।

इस सीजन Rajasthan Royals की शानदार फॉर्म

राजस्थान रॉयल्स की टीम IPL 2024 में बेहद शानदार प्रदर्शन कर रही है। संजू सैमसन RR की कमान संभाल रहे हैं। राजस्थान ने अभी तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें से 6 मैचों में जीत हासिल की है। गुजरात टाइटंस के सामने राजस्थान को हार का सामना करना पड़ा था। वैसे तो RR की टीम लगातार पिछले दो मैच जीती है, अब वह जीत की हैट्रिक जरूर लगाना चाहेंगे। बता दें, अगर राजस्थान रॉयल्स 2 मैच और जीत जाती है तो प्लेऑफ़्स के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।

Also Read: Mumbai Indians ने Delhi Capitals को हराकर T20 में रचा इतिहास

कैसा है Mumbai Indians का प्रदर्शन?

इस IPL सीजन हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। मुंबई अभी तक अपने 7 मैचों में से 4 में हार का सामना कर चुकि है। DC, RCB और PBKS के खिलाफ मुंबई ने जीत हासिल की थी और इस समय 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल पर MI सातवें स्थान पर है। प्लेऑफ़्स में पहुंचने के लिए भी मुंबई इंडियंस को अभी काफी मेहनत करनी होगी।

MI vs RR 2024: हार्दिक पांड्या और संजू सैमसन
MI vs RR 2024: मैच होगा रोमांचक

IPL 2024 में मुंबई इंडियंस का राजस्थान रॉयल्स के साथ आज ये दूसरा मुकाबला होगा। पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हार का मुंह देखना पड़ा था और राजस्थान ने 27 गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट से अपने नाम जीत दर्ज की थी। वहीं, अब पांच बार की IPL विजेता टीम मुंबई इंडियंस इस हार का बदला जरूर लेना चाहेगी। लेकिन, RR का बेहतरीन प्रदर्शन देखते हुए MI के लिए ये आसान नहीं होगा। आज मैदान में रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या के साथ संजू सैमसन, जोस बटलर और युजवेंद्र चहल जैसे दिग्गजों की टक्कर देखने को मिलेगी। ऐसे में ये मुकाबला दर्शकों और फैंस के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है।

Subscribe Our Channel: https://www.youtube.com/@vup_samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *