World Bicycle Day 2024- साइकिल चलायें और दुनिया को प्रदूषण से मुक्त करे।

Share this article
World Bicycle Day 2024

World Bicycle Day 2024 : हर साल 3 जून को दुनियाभर World Bicycle Day  मनाया जाता है । इसका उद्देय साइकिल के महत्व को समझाते हुए स्वास्थ्य और पर्यावरण को होने वाले फायदों को लेकर जागरूक करना है। साइकिल चलाने से सेहत को कई फायदे होते हैं। इसे नियमित तौर पर चलाने से शरीर स्वस्थ और तंदुरुस्त रहता है। यह लोगों में स्फूर्ति का संचार करता है। यही कारण है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने जागरूकता फैलाने के लिए 2018 में ‘World Bicycle Day’ मनाने की शुरुआत की।

 World Bicycle Day 2024 Theme

हर साल विश्व साइकिल दिवस को मनाए जाने के लिए एक थीम रखी जाती है। इस साल 2024 में विश्व साइकिल दिवस की थीम साइकिलिंग के माध्यम से अच्छे स्वास्थ्य, निष्पक्षता और स्थिरता को प्रोत्साहित करना है, Promoting Health, Equity, and Sustainability through Cycling

कब हुई शुरुआत ?

इस साल छठवां ‘World Bicycle Day’ मनाया जा रहा है। आधिकारिक तौर पर विश्व साइकिल दिवस की शुरुआत 3 जून, 2018 को NewYork में संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा किया गया था। इस आयोजन में संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों, Athletes समेत बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया था। इस अवसर पर साइकिल चलाने के महत्व और स्वास्थ्य को होने वाले इसके फायदों के बारे में भी बताया गया। जिसके बाद से विश्व भर में यह दिन मनाया जाने लगा।

Also Read: World Milk Day 2024: दूध आपके संपूर्ण न्यूट्रिशन का ‘फुल पैकेज’

World Bicycle Day का महत्व

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, इस दिवस को मनाने के पीछे दुनियाभर के देशों को विभिन्न विकास रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित करने और International, National ,क्षेत्रीय विकास नीतियों और कार्यक्रमों में साइकिल को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करना है। साथ ही पैदल यात्री सुरक्षा और साइकिल चालन की सुरक्षा को भी बढ़ावा देना है। लोगों के बीच में साइकिल के प्रचलन को बढ़ाना और इसके फायदों की जानकारी देना शामिल है। ताकि लोग साइकिलिंग को अपने जीवन का हिस्सा बना सकें।

पर्यावरण का Bicycle से लाभ

नियमित साइकिलिंग करने से पर्यावरण का प्रदूषण भी नहीं होता। साइकिल से किसी भी प्रकार का प्रदूषण नहीं होता और शहर में जाम जैसी समस्या से भी निजात मिलती है। पर्यावरण के लिए जागरूकता हो और फिर आसमान को छूती ईंधन की कीमतें। बाइक या चार पहिया वाहनों के साथ लोग फिर से पुराने दौर साइकिल पर आ रहे हैं। IIT कॉलेजों की तर्ज पर बहुत से सरकारी कर्मचारी साइकिल से ही जाना पसंद कर रहे हैं। अन्य लोगों को जागरूक होने की दरकार है।

Also Read: World No Tobacco Day 2024: आज है विश्व तंबाकू निषेध दिवस

Bicycle चलाने के फायदे

साइकिल चलाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। स्वास्थ्य को इसके कई लाभ होते हैं। साइकिल चलाने से शारीरिक और मानसिक सेहत स्वस्थ होती है। रोजाना करीब आधा घंटा साइकिलिंग करने से हमें Fat, Heart Disease, Diabetes, Arthritis, और Mental Health आदि कई बीमारियों से बचाता है।

साइकिल चलाने से इम्युनिटी भी बूस्ट होती है। रोजाना आधा घंटा साइकिलिंग से Body Fit रहती है इससे Digestion System भी मजबूत होती है। साइकिलिंग से हार्ट और फेफड़े मजबूत होते हैं। नियमित साइकिलिंग से मन भी स्वस्थ रहता है।

Health Benefits of Cycling
1. हार्ट हेल्थ-

साइकिल चलाना एक बेस्ट कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज है, जो दिल और फेफड़ों को मजबूत बनाता है और हार्ट रोगों का खतरा कम कर सकता है।

2. वजन घटाने-

वजन को घटाने के लिए साइकिल चला सकते हैं. साइकिल चलाना कैलोरी बर्न करने का एक अच्छा तरीका है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

3. स्ट्रेस-

साइकिल चलाने से एंडोर्फिन नामक हार्मोन रिलीज होता है, जो तनाव और चिंता को कम करने में मदद कर सकता है।

4. वायु प्रदूषण

साइकिल चलाने से गाड़ियों का उपयोग कम होता है, जिससे वायु प्रदूषण में कमी आती है।

5. पाचन

साइकिल चलाने से आप अपना पाचन बेहतर कर सकते हैं। जिससे मेटाबोलिज्‍म भी बेहतर होगा और आप कई परेशानियों से बचे रह सकते हैं।

6. खर्च

साइकिल चलाने से ईंधन और परिवहन के खर्च में बचत होती है। साइकिलिंग आपकी जेब पर भी असर कर सकती है।

Subscribe Our Channel: https://www.youtube.com/channel/UCrsC0DMwI77eear8oS8ZMSw

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *