Shrimad Ramayan 2024: रावण के महल में मुकुट पहनकर आईं सीता, सीन से गुस्साए फैंस

Share this article

Shrimad Ramayan
Shrimad Ramayan के रावण और सीता

Shrimad Ramayan टीवी का प्रसिद्ध शो है। शो को शुरू हुए कुछ ही महीने हुए हैं। अब तक ये शो लोगों को काफी पसंद आ रहा था, लेकिन शो में सीता हरण के बाद से ही खेल उलटा पड़ गया है। हाल में ही एक ऐसा सीन दिखाया गया, जिसके बाद फैंस शो को ट्रोल करने लगे हैं।

रामानंद सागर की ‘रामायण’

साल 1987 में आई रामानंद सागर की ‘रामायण’ को लोगों का जितना प्यार मिला अब शायद ही किसी और शो को मिल सकेगा। रामानंद सागर की ‘रामायण’ में अरुण गोविल भगवान राम और दीपिका चिखलिया माता सीता के रोल में नजर आई थीं। इस शो के बाद दोनों की पॉपुलैरिटी इस तरह बढ़ी की लोग इन्हें असल में भगवान समझने लगे थे। इस शो में वाल्मीकि रामायण, तुलसीदास की रामचरितमानस और कंबरामायण से अंश लिए गए थे। शो में कुछ भी मिर्च मसाला लगाकर नहीं दिखाया गया था। यही वजह रही कि लोग इससे इस कदर जुड़ सके।

अब हाल में ही सोनी टीवी पर ‘Shrimad Ramayan’ नाम का शो शुरू हुआ है। इस शो को शुरुआत में तो लोगों ने पसंद किया, लेकिन अब ट्रोल किया जा रहा है।

क्या है Shrimad Ramayan का रीसेंट ट्रैक?

‘रामायण’ की जैसी ‘Shrimad Ramayan’ को साल 2024 की शुरुआत के साथ ही शुरू किया गया था। इस शो का खूब प्रमोशन किया गया, जिसके चलते शुरू से ही शो को लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिलने लगा। लोगों ने शो की गई कास्टिंग को भी काफी पसंद किया।

Also Read: ‘Bade Miyan Chote Miyan’ ने मचाया धमाल, ‘Maidaan’ की Day 1 पर धीमी शुरुआत

लंबे समय तक शो में सब कुछ ठीक चला, लेकिन फिर एक ऐसा मोड़ आया जिसके बाद फैंस को धक्का लगा और शो को ट्रोल करना शुरू कर दिया। ये मोड़ सीता हरण के सीन के बाद आया है, जिसे देख दर्शकों को लगा कि मेकर्स रास्ता भटक गए हैं। हालिया ट्रैक के अनुसार रावण सीता को लंका में ले आया है। वहीं राम और लक्ष्मण उनकी खोज में लगे दिखाए जा रहे हैं।

गलत दिखाए जा रहे हैं Shrimad Ramayan के सीन

सीता हरण के बाद मेकर्स ने कई फैक्ट्स के साथ छेड़छाड़ कर दी है, जिसकी वजह से दर्शकों का सिर घूम गया है। धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक सीता कभी रावण के महल के अंदर नहीं गईं, वो हमेशा अशोक वाटिका में ही रहीं और रावण ने उन्हें कभी बुरी नजर से नहीं देखा, लेकिन शो के हालिया एपिसोड में माता सीता का किरदार रावण के महल में दिखाया गया। इस दौरान उनके सिर पर मुकुट भी नजर आ रहा है। एक ओर वो भगवा वस्त्र में हैं, वहीं दूसरी ओर उनके माथे पर छोटा मुकुट भी है। इस सीन को देख कर फैंस बड़क गए हैं।

क्या है भड़के दर्शकों का रिएक्शन?

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘गलत दिखाया जा रहा है। सीता जी कभी रावण के महल में गईं ही नहीं थी।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘माता सीता तो अशोक वाटिका में रहती थीं।’ इसके बाद एक यूजर ने लिखा, ‘अच्छा भला चल रहा था सब बिगाड़ दिया।’ एक भड़के यूजर ने लिखा, ‘लोगों की भावना से मत खेलो, ये ऐसा शो नहीं जिसमें कुछ भी दिखाया जाए।’ ऐसे में ज्यादातर फैंस का मानना है कि लंकेश और सीता का साथ में दिखाया जाना गलत है और ये लोगों की भावनाओं को आहत कर रहा है।

Do Follow: https://www.instagram.com/vup_samachar?igsh=MWk0NWxqcG8xM2d1aw==

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *