Goldy Brar की मौत की खबर का क्या है पूरा सच ?

Share this article
Goldy Brar

1 मई को खबर आई थी कि गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई। अब मामले पर वहां की पुलिस का ऑफिशियल बयान सामने आया है। पुलिस ने गोल्डी की हत्या वाली खबरों को खारिज कर दिया कहा कि ये सारी खबरें झूठी हैं। बताया गया है कि जिस शख्स की गोली मारकर हत्या की गई, वो कोई और था।

क्या है पूरी खबर, बताएंगे इस वीडियो में- https://www.youtube.com/watch?v=JqkKXEUqae4

दरअसल, कैलिफोर्निया के फ्रेस्नो में शूटआउट के दौरान एक शख्स की मौत हो गई। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वो शख्स गोल्डी बराड़ है।

Goldy Brar के मामले पर फ्रेस्नो पुलिस ने क्या जवाब दिया?

हम पुष्टि कर सकते हैं कि मृतक गोल्डी बराड़ नहीं था। हम नहीं जानते कि ये अफवाह कहां से शुरू हुई कि वो गोल्डी बराड़ है लेकिन ये हमारी ओर से नहीं थी। अंतर्राष्ट्रीय समाचार आउटलेट्स ने हमारी एजेंसी के साथ चैक करने से पहले इसे पब्लिश करना शुरू कर दिया। इसके साथ ही पुलिस ने मृतक की पहचान और फोटो भी शेयर की है।

पुलिस ने जो प्रेस रिलीज जारी की, उसमें लिखा है,

30 अप्रैल की शाम को उत्तर पश्चिमी जिले की फ्रेस्नो पुलिस को गोलीबारी की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने देखा कि एक शख्स गोली लगने के चलते घायल हो गया है। उसकी पहचान 37 साल के जेवियर ग्लैडनी के तौर पर हुई। ग्लैडनी को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके अलावा 13 साल का एक लड़का भी गोली लगने से घायल हुआ है। खबर है कि गोलीबारी गैंग के आपसी विवाद के चलते हुई।

बता दें, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का असली नाम सतिंदर सिंह उर्फ सतिंदर सिंहजीत सिंह है। गोल्डी पाकिस्तान की मदद से भारत में आतंकवादी गतिविधियां करवाता है। वो कई हत्याओं, हथियारों की तस्करी में शामिल रहा। यहां तक कि वो हत्याओं के लिए शार्पशूटर भी दिलवाता रहा है। गोल्डी पहले क्रिमिनल माना जाता रहा लेकिन इसी साल केंद्र सरकार ने उसे आतंकवादी घोषित किया था।

Also Read: BJP: टिकट मिली तो करण भूषण सिंह पहली बार लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

ये भी बताते चले, कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के राइट हैंड कहे जाने वाले गोल्डी को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस का मास्टरमाइंड माना जाता है। उसके इशारे पर ही बिश्नोई गैंग के गुर्गों ने सिंगर की हत्या की थी। इसके बाद वो साल 2021 में भारत से कनाडा भाग गया था। उसके बाद से ही कभी कनाडा तो कभी अमेरिका में रहकर आपराधिक और आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है।

वहां से एक मॉड्यूल के जरिए पंजाब सहित कई राज्यों में वारदातें करवाता है। गृह मंत्रालय से मिली जानकारी के माने तो, जांच एजेंसियों को गोल्डी बराड़ की लास्ट लोकेशन अमेरिका में ही मिली थी और फिलहाल वो अमेरिका में ही फर्जी नाम से रह रहा है।

Do Follow: https://www.youtube.com/@vup_samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *