IND vs IRE: T20 World Cup 2024 के पहले मैच में Rohit Sharma ने बनाए Records

Share this article
T20 World Cup 2024

Rohit Sharma मुकाबले मे अर्धशतक लगाने के बाद रिटायर हर्ट हुए। इस दौरान वह थोड़ी तकलीफ में नजर आए। उनकी बांह पर चोट लगी थी ऐसे में वह Physio के साथ मैदान से बाहर चले गए। रोहित ने 140.54 की strike rate से 37 गेंदों पर 52 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के जड़े।

T20 World Cup 2024 की 2 जून से शुरुआत हो चुकी थी। हालांकि, भारतीय टीम ने अपने अभियान का आगाज 5 जून से Ireland के खिलाफ किया। T20 World Cup 2024 के अपने पहले मैच में भारतीय कप्तान Rohit Sharma ने इतिहास रच दिया। Ireland के खिलाफ 26 रन बनाते ही Rohit Sharma के T20 International में 4000 रन पूरे हुए। वह क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में 4000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय और कुल तीसरे बल्ले2बाज बन गए हैं। इससे पहले Virat Kohli और Babar Aajam ने यह कारनामा किया था।

Also Read: USA vs Canada: अमेरिका का T20 World Cup 2024 में धमाकेदार आगाज।

IND vs IRE, T20 World Cup 2024: भारत ने आयरलैंड को 8 विकेट से पटका
IND vs IRE, T20 World Cup 2024

भारत ने उम्मीद के मुताबिक खेल दिखाते हुए T20 World Cup के अपने पहले मैच में आयरलैंड को हरा दिया और इसी के साथ टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया। इस मैच में भारत के गेंदबाजों से लेकर बल्लेबाज सभी हावी रहे। Rohit Sharma ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलीं। हार्दिक पांड्या ने अपनी शानदार गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया।

भारतीय क्रिकेट T20 World Cup 2024 का आगाज बेहतरीन अंदाज में किया है। टीम इंडिया ने अपने ऑलराउंड खेल के दम पर Ireland को 8 विकेट से हरा दिया। भारत के कप्तान Rohit Sharma ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों ने Ireland को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया और 16 ओवरों में 96 रनों पर ही ढेर कर दिया। आसान से लक्ष्य को भारत ने 12.2 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।

T20 World Cup 2024 में Rohit Sharma का Performance

भारत के लिए कप्तान Rohit Sharma ने बेहतरीन पारी खेली। रोहित ने 37 गेंद पर चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। Rohit Sharma इसके बाद रिटायर हर्ट हो गए। उनके कंधे में हल्की चोट थी और इसलिए वह वापस चले गए। गेंदबाजी में भारत के लिए Hardik Pandya ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

Arshdeep, Pandya का धमाल

Rohit ने अपने गेंदबाजों पर भरोसा करते हुए पहले गेंदबाजी चुनी और उनका ये भरोसा सही साबित हुआ। पारी के तीसरे ही ओवर में Arshdeep Singh ने Ireland को दो झटके दे दिए। उन्होंने पहले Ireland के कप्तान Paul Stirling को पवेलियन  भेजा और फिर ओवर की आखिरी गेंद पर Andy Balbirnie को आउट कर दिया। Stirling ने दो और Balbirnie ने पांच रन बनाए। इसके बाद Hardik Pandya ने कहर बरपाया और Lauren Tucker को पवेलियन की राह दिखाई। Tucker ने 10 रन ही बनाए।

Also Read: Australia vs Namibia: T20 वर्ल्ड कप के वॉर्म-अप मैच में ऑस्ट्रेलिया की धमाकेदार जीत

T20 International में सबसे ज्याेदा रन
  • Rohit Sharma(India): 4026 रन
  • Babar Azam (Pakistan): 4023 रन
  • Paul Stirling(ireland): 3591 रन
  • Martin Guptill (New Zealand): 3531 रन
T20 World Cup 2024 में सर्वाधिक रन
  • Virat Kohli(India): 1142 रन
  • Mahela Jayawardene(Sri Lanka): 1016 रन
  • Rohit Sharma(India): 1015 रन
  • Chris Gayle (Jamaicar): 965 रन
  • Tillakaratne Dilshan (Sri Lanka): 897 रन
भारत के सबसे सफल T20 International captain

इतना ही नहीं 3 sixes लगाने के साथ ही Rohit के T20 International में 600 छक्के पूरे हुए। वह ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके अलावा Rohit Sharma ने बतौर कप्तान इस मैच को जीतने के साथ ही इतिहास भी रच दिया है। वह भारत के सबसे सफल T20 International captain बन गए हैं। इस मामले में उन्होंरने MS Dhoni को पीछे छोड़ दिया है। भारतीय टीम ने Dhoni की कप्तांनी में 41 T20 International मुकाबले जीते थे। वहीं अब Rohit Sharma की कैप्टेंसी में team India 42 T20 International मैच जीत चुकी है।

Subscribe Our Channel: https://www.youtube.com/channel/UCrsC0DMwI77eear8oS8ZMSw

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *