Mumbai के घाटकोपर इलाके में ‘होर्डिंग’ गिरने की घटना

Share this article

Mumbai में ‘होर्डिंग’ गिरने की घटना

मुंबई में बीते सोमवार को तेज़ आंधी के कारण घाटकोपर इलाके में एक विशालकाय होर्डिंग (बिलबोर्ड) गिरने से बड़ा हादसा हो गया।

होर्डिंग गिरने से अब तक लगभग 14 लोगो की मौत और 74 घायल। सूत्रों के मुताबिक यह होर्डिंग पंत नगर में ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के किनारे एक पेट्रोल पंप पर गिरा जहाँ पहले से ही काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

यह होर्डिंग लगभग 17,040 वर्ग फुट का था। इस पर BMC ने बयान जारी कर कहा की बिलबोर्ड का निर्माण उनकी अनुमति के बिना किया गया। BMC हेडक्वार्टर में डिजास्टर कण्ट्रोल रूम का दौरा करने के के बाद मीडियाकर्मी से बात करते हुए कहा, BMC आयुक्त भूषण गगरानी ने कहा, बीएमसी एक साल से होर्डिंग लगाने पर अप्पत्ति जताती आ रही है।

Also Read: Hyderabad में मतदान केंद्रों पर BJP उम्मीदवार माधवी लता का हंगामा

उन्होंने कहा होर्डिंग दिखने में कोई बाधा ना आए इसीलिए उन्होंने 8 पेड़ो को ज़हर दिया। पेड़ सूख जाए इसी वजह से उनकी जड़ो मैं केमिकल डाला। 13 May, 2024 को BMC ने मुंबई पुलिस ने ‘ईगो मीडिया’ के मालिक और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Mumbai में अवैध होर्डिंग गिरने से 14 लोगों की मौत, 74 घायल, सामने आई ये लापरवाही, FIR दर्ज

मालिक भावेश भिंडे और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 304 (गैर इरादतन हत्या), 338 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालकर गंभीर चोट पहुंचाना) और 337 (जल्दबाजी या लापरवाही से काम करके किसी अन्य व्यक्ति को चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इस घटना पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे स्थिति का जायज़ा लेने के लिए सोमवार को घटना स्थल पर पहुचे और मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख और घायल लोगो को 50,000 का मुआवजा देने की घोषणा की और उनके इलाज़ का सारा खर्चा सरकार को देने को कहा और आरोपियों पर सख्त कार्येवहि करने का यकीन दिलाया।

Subscribe Our Channel: https://www.youtube.com/channel/UCrsC0DMwI77eear8oS8ZMSw

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *