Sarvesh Singh: मुरादाबाद से BJP उम्मीदवार सर्वेश सिंह का निधन, क्या दोबारा होंगे चुनाव?

Share this article

Sarvesh Singh
BJP उम्मीदवार Sarvesh Singh का निधन

Sarvesh Singh: पूर्व सांसद और मुरादाबाद से BJP के लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह (71) का शनिवार, 20 अप्रैल को निधन हो गया। वह काफी समय से गंभीर रूप से बीमार थे, इसी के चलते कल दिल्ली स्थित एम्स में उनकी मृत्यु हो गई। उनके निधन के बाद पार्टी में शोक की लहर फैल गई है और अब ये सवाल भी खड़ा हो रहा कि क्या मुरादाबाद क्षेत्र में दोबारा चुनाव होंगे।

Sarvesh Singh का निधन

भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। उनकी हालत चुनाव के लिए नामंकन भरने के बाद ही बिगड़ गई थी। इसी वजह से वह चुनाव प्रचार में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे। उनके पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सर्वेश सिंह दिल्ली स्थित एम्स अपना चेकअप कराने के लिए गए, जहां इलाज के दौरान शनिवार, 20 अप्रैल को उनका निधन हो गया।

बता दें, सर्वेश कुमार सिंह ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से पांच बार (1991, 1993, 1996, 2002 और 2012) विधायक रह चुके हैं। वहीं, साल 2014 में सर्वेश सिंह मुरादाबाद से सांसद भी रहे थे।

Also Read: Arvind Kejriwal हेल्थ ग्राउंड पर बेल लेने की कर रहे कोशिश- ED

क्या फिर से होंगे चुनाव?

डीएम मानवेंद्र सिंह ने बताया कि कुंवर सर्वेश कुमार सिंह के निधन की खबर का असर चुनाव की प्रक्रिया पर नहीं पड़ेगा। मतगणना अपने निर्धारित दिन पर ही आयोजित होगी। अगर भाजपा जीत जाती है तो उप चुनाव होंगे और भाजपा हार जाती है तो कुछ नहीं होगा।

पीएम के साथ-साथ इन्होंने भी जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Sarvesh Singh की मृत्यु पर अत्यंत दुख जताते हुए कहा कि वे अपने आखिरी पल तक जनसेवा और समाजसेवा के लिए समर्पित रहे। उनका जाना पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। पीएम ने उनके प्रियजनों को इस गहरे शोक को सहने की शक्ति प्रदान करे की ईश्वर से प्रार्थना की।

साथ ही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सर्वेश सिंह के निधन पर शोक जताया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांती के लिए प्रार्थना की है।

Subscribe our channel: https://www.youtube.com/@vup_samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *