Ashutosh Sharma: पंजाब किंग्स का ये खिलाड़ी IPL 2024 में कर रहा कमाल

Share this article

Ashutosh Sharma
Ashutosh Sharma

IPL 2024 का 33वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। मैच में तो मुंबई इंडियंस ने बाजी मार ली, लेकिन फिर भी चर्चाओं में हैं पंजाब किंग्स के Ashutosh Sharma। आशुतोष शर्मा ने अपनी ताबड़तोड़ पारी से लगभग मैच को जिता ही दिया था, लेकिन 18वें ओवर में उनका विकेट गिरा और पंजाब 9 रनों से मैच हार गई।

आशुतोष की शानदार पारी

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 192 रन बनाए। इसके बाद रन चेज करते हुए पंजाब का स्कोर 77/6 था। फिर बल्लेबाजी करने आते हैं पंजाब के फिनिशर आशुतोष शर्मा। आशुतोष ने 217.86 के स्ट्राइक रेट से 28 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 7 छक्के लगाए। हालाकि 18वें ओवर की पहली गेंद पर आशुतोष अपना विकेट गवां बैठे, जिसके बाद पंजाब 9 रनों से ये मैच हार गई।

Also Read: CSK को बड़ा झटका, IPL 2024 से बाहर हुए ये सलामी बल्लेबाज

कौन हैं Ashutosh Sharma?

मध्यप्रदेश के रतलाम के आशुतोष शर्मा रेलवे के लिए घरेलु क्रिकेट खेलते हैं। इससे पहले वह अपने राज्य के लिए भी खेलते थे। बता दें, आशुतोष को IPL 2024 के मिनी ऑक्शन में पंजाब ने मात्र 20 लाख की कीमत में खरीदा था। अब अपने दमदार प्रदर्शन से आशुतोष पंजाब किंग्स के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो रहे हैं।

IPL 2024 में आशुतोष का प्रदर्शन

मुंबई के खिलाफ तो Ashutosh Sharma ने शानदार प्रदर्शन किया ही है, लेकिन इससे पहले भी वह पंजाब के लिए दमदार पारियां खेल चुके हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्होंने 16 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली थी। वहीं, हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने नाबाद 33 रन बनाए थे।

युवराज सिंह का तोड़ा था रिकॉर्ड

साल 2023 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलते हुए आशुतोष भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह का भी रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। इस दौरान आशुतोष ने मात्र 11 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। इससे पहले ये रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम था, उन्होंने 12 गेंदो में अर्धशतक लगाया था।

Do Follow: https://youtube.com/@vup_samachar?si=7fU727DBfBSVisVB

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *