Arvinder Singh Lovely के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने से दिल्ली कांग्रेस अनिश्चितता में डूब गई

Share this article
Arvinder Singh Lovely

दिल्ली में लोकसभा चुनाव के मतदान से पहले कांग्रेस को बड़ा नुकसान हुआ है, 15 साल तक कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे राजकुमार सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Arvinder Singh Lovely ने इस्तीफा क्यों दिया ?

अरविंदर सिंह लवली ने अपना इस्तीफा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खगरे को भेजा है। वहीं, अपने इस्तीफे में उन्होंने दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया पर कई आरोपों का जिक्र किया है। लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी से गठबंधन को लेकर कांग्रेस में नाराजगी खुलकर सामने आ रही है।

Also Read: Arvind Kejriwal हेल्थ ग्राउंड पर बेल लेने की कर रहे कोशिश- ED

ताजा मामले में दिल्ली कांग्रेस चीफ अरविंदर सिंह लवली ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि इस फैसले के पीछे की वजह लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस का गठबंधन है। अगस्त 2023 में अरविंदर सिंह लवली को इस पद के लिए नॉमिनेट किया गया था। लेकिन अपने चार पन्ने के इस्तीफे में उन्होंने दीपक बाबरिया पर लगे आरोपों का जिक्र किया है. साथ ही उन्होंने कहा कि प्रभारी ने मुझे खत्म कर दिया है और वह मुझे पार्टी नहीं चलाने दे रहे हैं। बिना सहमति के आम आदमी पार्टी से गठबंधन किया गया।

कन्हैया कुमार की टिकट के पक्ष में क्यों नहीं Arvinder Singh Lovely ?

अरविंदर लवली सिंह ने यह भी कहा कि वह कन्हैया कुमार को टिकट देने के पक्ष में नहीं हैं, जिस पर बीजेपी नेता तजिंदर बग्गा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अरविंदर सिंह लवली राष्ट्रवादी हैं और वह कन्हैया कुमार को टिकट देने के खिलाफ हैं। पार्टी की बैठक में उन्होंने यह दावा भी किया, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया कुमार को टिकट देने के पक्ष में नहीं थे क्योंकि उन्होंने भारतीय सेना को गाली दी थी। हालाँकि, किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। 

Do Follow: https://www.youtube.com/channel/UCrsC0DMwI77eear8oS8ZMSw/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *