Donald Trump भारत से क्यों हैं नाराज़ ? 2019 में भी Trump ने भारत को बनाया था निशाना….

Share this article
Why is Donald Trump angry with India?

Donald Trump एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं और भारत पर निशाना साधने में लगे हैं वैसे वे कई बार भारत को लेकर किसी ना किसी मुद्दे पर बयान देते हैं। बता दें इन दिनों Trump चुनाव प्रचार में व्यस्त है और अमेरिका के चुनावों पर पूरी दुनिया की नज़र रहती है, इस दौरान जब राष्ट्रपति उम्मीदवार कोई राजनीतिक बयान देते है तो वह चर्चा का विषय बन जाता है।

इसी के चलते ट्रंप जब पहली बार राष्ट्रपति बने थे तब भी उन्होंने भारत की कई नीतियों पर अपनी आपत्ती जताई थी। अब एक बार फिर एक चुनावी रैली में ट्रंप चीन पर बात करते हुए भारत की आर्थिक नीती पर बरस पडे़।

Donald Trump ने कहा…
Trump mentioned India.

Donald Trump  ने कहा अगर आप चीन में कुछ बनाना चाहते हैं तो वो चाहेंगे कि हम चीज़ें यहां बनाएं और वहां भेजें। फिर वो आप पर 250 फ़ीसदी टैरिफ लगाएंगे। हम ये नहीं चाहते। फिर आपको निमंत्रण मिलता है कि आइए अपना plant  लगाइए। फिर ये कंपनियां वहां जाती हैं.” इसी के बाद ट्रंप ने भारत का ज़िक्र किया।

Also Read: US President Joe Biden नहीं लडे़ंगे राष्ट्रपति का चुनाव,जनवरी 2025 कार्यकाल में होगा समाप्त….

Donald Trump  ने कहा Harley Davidson के साथ भारत ने भी यही किया
Harley Davidson

 ट्रंप ने कहा, ”Harley Davidson के साथ भारत ने भी यही किया। Harley Davidson 200 फ़ीसदी टैरिफ लगाए जाने के कारण अपनी बाइक वहाँ नहीं बेच पाई।” Harley Davidson के मुखिया मुझसे वाइट हाउस में मिले थे। मैं बहुत निराश हुआ। ”बता दें Harley Davidson दुनिया की जानी-मानी बाइक कंपनी है। इस कंपनी की बाइक लाखों रुपये की होती हैं और सुपरबाइक कहलाने वाली Harley Davidson रईसों के बीच काफ़ी लोकप्रिय रहती है।

Donald Trump को Harley Davidson कंपनी के मुखिया का जवाब

साल 2018 में कंपनी ने भारत ने पांच से 50 लाख रुपये तक की बाइक लॉन्च की थी। साथ ही ट्रंप ने कहा ”मैंने Harley Davidson कंपनी के मुखिया से पूछा कि भारत में आपका व्यापार कैसा चल रहा है। जवाब मिला कि अच्छा नहीं चल रहा।

हम 200 फ़ीसदी टैरिफ क्यों दे रहे हैं ? दूसरे शब्दों में कहें तो हम अगर बाइक बेचते हैं तो वो हम पर इतना ज़्यादा टैक्स लगाते हैं.”मैंने उनसे कहा कि अगर 200 फ़ीसदी टैरिफ लग रहा है तो आप वहां बाइक नहीं बेच पाएंगे। लेकिन भारत ने Harley Davidson  को प्लांट लगाने के लिए आमंत्रित किया था और कंपनी गई भी। कंपनी शायद प्लांट बना रही है। ये देश इस तरह से काम कर रहे हैं। मैं इसके लिए भारत को ज़िम्मेदार नहीं ठहराऊंगा। मैं इसके लिए ख़ुद को ज़िम्मेदार मानता हूं कि हमने ऐसा होने दिया। अब आगे से ऐसा नहीं होगा।”

Also Read: Donald Trump की रैली में गोलियां चली। एक व्यक्ति की मौत, 2 लोग गंभीर रूप से घायल !

Donald Trump ने कहा भारत का बाइक पर 60-75% टैक्स लगाना ग़लत

बता दें इससे पहले साल 2018 में ट्रंप ने कहा था कि भारत का इन बाइक पर 60-75% टैक्स लगाना ग़लत है जिसके बाद नरेंद्र मोदी ने इसे घटाकर 50 फ़ीसदी किया था। लेकिन फिर 2019 में ट्रंप ने दोबारा कहा कि भारत ने अमेरिकी मोटर साइकिलों पर निर्यात शुल्क 100 फ़ीसदी से घटाकर 50 फ़ीसदी कर दिया है। लेकिन ये अब भी बहुत ज़्यादा है और स्वीकार नहीं किया जा सकता।

हालांकि इकोनॉमिक टाइम्स ने 2018 की अपनी रिपोर्ट में बताया था कि Harley Davidson को भारत की ज़्यादा ज़रूरत है। वहीं जब ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति थे, तब Harley Davidson कंपनी का भारत में मार्केट शेयर घटा था।

Donald Trump भारत को लेकर पहले भी बहुत कुछ कह चुके हैं

बता दें उन्होंने साल 2019 में प्रदूषण को लेकर भारत को निशाने पर लिया था। ट्रंप ने कहा था, ”भारत, चीन और रूस की गंदगी बहती हुई लॉस ऐंजिलिस तक पहुंच रही है, ये अपनी गंदगी समंदर में डाल रहे।

साथ ही राष्ट्रपति कार्यकाल पूरा होने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने H1B  वीज़ा की व्यवस्था में भी काफ़ी बदलाव किए थे। जिसकी वजह से सबसे ज़्यादा भारतीय प्रभावित हुए थे। लेकिन अब यह देखना बाकी होगा कि इस बार अमेरिका के चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत होती है या नहीं।

Subscribe Our Channel: https://youtube.com/@vup_samachar?si=7fU727DBfBSVisVB

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *