Lakshadweep project आखिर हैं क्या ? क्या अरब सागर में बढ़ जाएगी भारत की 3 सैन्य शक्ति?

Share this article
What is Lakshadweep project?

Lakshadweep project: Lakshadweep में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के बाद अब भारत सरकार ने तय किया है कि अगाती और Minicoy Islands पर दो नए airfields बनाए जाएंगे। अगाती पर मौजूद पुराने रनवे को सुधारा जाएगा और बढ़ाया जाएगा। जबकि Minicoy Island पर नया रनवे बनाया जाएगा।

इतना ही नहीं future में Minicoy Island पर naval base INS जटायु भी बनाया जाएगा। इस बेस और रनवे से भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना.. मालदीव और चीन की हरकतों पर सीधी नजर रख पाएंगे।

Also Read: Nepal power: नेपाल की बदलती सत्ता का भारत पर कितना असर? क्यों हुआ 2020 में नेपाल का नया नक्शा जारी?

Lakshadweep project: भारत का ये project क्या है और कैसे इस project से अरब सागर में हमारी सैन्य शक्ति बढ़ जाएगी?     

दरअसल,  अगाती Island की airstrip को अपग्रेड किया जा रहा है। ताकि भारतीय सेनाएं हिंद और अरब महासागर में शांति स्थापित कर सकें। इसके अलावा Indo-Pacific Region में समुद्री सुरक्षा को बरकरार रख सके। माना ये भी जा रहा है कि पूर्व में अंडमान और पश्चिम में लक्षद्वीप पर मजबूत तैनाती से भारत की समुद्री सीमा सुरक्षित रहेगी। साथ ही दोनों द्वीप समूहों पर पर्यटन भी बढ़ेगा। लोग यहां घूमते समय सुरक्षित महसूस करेंगे।

Lakshadweep project: Minicoy Island पर Dual Purpose Airfield बनाया जाएगा
Lakshadweep project: Dual Purpose Airfield to be built on Minicoy Island

जानकारी के मुताबिक Minicoy Island पर Dual Purpose Airfield बनाया जाएगा। एयरपोर्ट होगा, जहां से fighter jets का संचालन तो होगा ही। इसके अलावा यहां पर आम नागरिक का plane आ-जा सकेंगे । साथ ही दूसरे कई और मिलिट्री एयरक्राफ्ट की लैंडिंग और टेकऑफ भी हो पाएगा। बताते चले कि इससे पहले सिर्फ मिलिट्री इस्तेमाल के लिए एयरफील्ड बनाने का प्रस्ताव सरकार के पास गया था। लेकिन अब उसे अपग्रेड करके Dual Purpose Airfield के तौर पर फिर से भेजा गया है।

Also Read: Afghanistan में 17 जुलाई moharram पर बड़ा फैसला! मोहर्रम पर अब छाती पीटना, खून बहाना बैन।

Lakshadweep project: airfield बनने के बाद  क्या भारत करेगा निगरानी ?

उम्मीद की जा रही है कि अगर यहां पर airfield बनती है तो भारत.. अरब सागर और हिंद महासागर में चारों तरफ कड़ी निगरानी रख सकेगा, समुद्री लुटेरों की गतिविधियों पर रोक लगेगी, नौसेना और वायुसेना के लिए हिंद महासागर और अरब सागर में ऑपरेशन करना ज्यादा आसान हो जाएगा। साथ ही चीन की बढ़ती गतिविधियों पर रोक लगाने का मौका भी मिलेगा।

इस airport को बनाने का प्रस्ताव फुलप्रूफ है। कई बार रिव्यू किया जा चुका है। ऐसे में इसके implement होने के पूरे chance है ।

Subscribe Our Channel: https://youtube.com/@vup_samachar?si=7fU727DBfBSVisVB

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *