Underweight Health Problems: Underweight होना भी हो सकता है खतरनाक, घेर सकती हैं ये 5 बीमारियां..

Share this article
Underweight Health Problems

Underweight Health Problems: मोटापा सेहत की एक गंभीर समस्या है। खराब खानपान और lifestyle की वजह से ये तेजी से बढ़ रही है। इसके कारण कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। हार्ट डिजीज, डायबिटीज, फैटी लिवर की समस्या मोटापे की वजह से हो सकती है। इन बीमारियों की वजह से शरीर परेशानी में आ जाता है और लाइफटाइम दवाइयों पर चलना पड़ता है।

हालांकि, ऐसा भी नहीं है कि पतला होना फायदेमंद होता है। मोटापे की तरह पतला होना भी खतरनाक (Underweight Side Effects) हो सकता है। इसकी वजह से कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

सेहत के लिए मोटापा और पतला होना दोनों खतरनाक हैं। पतला होने से कई तरह की गंभीर समस्याएं अपना शिकार बना सकती हैं। इसके लिए बताया गया है कि एक स्वस्थ इंसान का BMI कितना होना चाहिए आइए जानते हैं…

Also Read:Chinese Garlic: भारत के market में आया चाइनीज लहसुन, जानें 1 चीनी लहसुन कितना खतरनाक ?

Underweight Health Problems: शरीर का कितना मोटा होना जरूरी

दरअसल, Body  की लंबाई और वजन के अनुपात से Body Mass Index (BMI) Count निकाला जाता है। Center for Disease Control and Prevention के अनुसार, एक स्वस्थ इंसान का BMI काउंट 18.5 से 24.9 तक होना चाहिए.इससे कम होने पर अंडरवेट की कैटेगरी में आ जाते हैं. जिसके कई नुकसान हो सकते हैं।

Underweight Health Problems: दुबला-पतला होने से 5 गंभीर समस्याएं

1. कुपोषण की समस्या

अगर कोई जरूरत से ज्यादा दुबला-पतला है तो उसमें पोषण की कमी हो जाती है और वह कुपोषण का शिकार हो जाता है। इसकी वजह से कमजोरी, थकान, गंजापन, dry skin और दांतों में समस्याएं हो सकती हैं।

2. कमजोर Immunity

कई Research में पाया गया है कि अंडरवेट यानी पतला होने से इम्युनिटी कमजोर हो जाती है और शरीर में बीमारियां जल्दी-जल्दी होने लगती हैं। कमजोर इम्यून सिस्टम कई तरह की समस्याएं पैदा कर सकता है।

3. हड्डियां कमजोर होना

जब शरीर में न्यूट्रिशन की कमी होगी तो Vitamins D और Calcium की कमी भी हो सकती है। ऐसे में Osteoporosis की समस्या भी हो सकती है। इस बीमारी में हड्डियों की मोटाई कम होने लगती है। इससे हड्डियां कमजोर होती हैं और चोट लगने या फ्रैक्चर का जोखिम काफी हद तक बढ़ सकता है।

Also Read:Aluminium Foil side effects: क्या 1 एल्युमिनियम फॉयल में खाना pack करना सही होता है?

4. Infertility की समस्या

Underweight यानी अगर किसी का वजन जरूरत से ज्यादा कम है तो उसके शरीर का hormones असंतुलित हो सकता है। इससे infertility की समस्या हो सकती है। यह काफी खतरनाक हो सकता है।

5. हाइट रुकना

Nutrition की कमी, अंडरवेट होने से बच्चों की ग्रोथ रूक जाती है। उनकी height छोटी रह जाती है। इसलिए वजन बढ़ाने के लिए खाने में Fruits, Vegetables, Milk, Egg शामिल करना चाहिए।

Subscribe Our Channel:https://www.youtube.com/@rajnitibharat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *