BJP में शामिल मध्य प्रदेश HC के रिटायर्ड जज Rohit Arya एक बार फिर चर्चा में क्यों? जज 2024 हुए रिटायर।

Share this article
Retired Madhya Pradesh HC judge Rohit Arya joins BJP

मतलब ये कि जज साहब Rohit Arya कार्यकाल के दौरान खूब चर्चा में रहे और अब रिटायर होने के बाद फिर चर्चा में हैं। काम ऐसा किया है कि आगे भी न्यूज़ में बने रहेंगे। दरअसल, रोहित आर्या शामिल हो गए हैं भारतीय जनता पार्टी में। विस्तार से बात करेंगे इस पर।

पूर्व जस्टिस Rohit Arya ने BJP ज्वाइन की

मध्य प्रदेश के भोपाल में शनिवार, 13 जुलाई को पूर्व जस्टिस रोहित आर्या ने BJP ज्वाइन की। भोपाल के BJP ऑफिस में मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा ने रोहित आर्या को पार्टी की सदस्यता दिलाई. इस दौरान राज्य के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला भी मौजूद रहे।

Also Read:Manusmriti 85% आबादी के खिलाफ, DU को लेना पड़ा U turn, Manusmriti पर क्या है विवाद की वजह ?

Rohit Arya मध्य प्रदेश हाई कोर्ट से रिटायर हुए

बता दें कि जस्टिस रोहित आर्या अप्रैल 2024 में ही मध्य प्रदेश हाई कोर्ट से रिटायर हुए। वो एमपी के सबसे चर्चित जज रहे हैं. जस्टिस आर्या ने 1984 में बतौर वकील अपने करियर की शुरुआत की थी। 2003 में उन्हें मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का सीनियर वकील नियुक्त किया भी गया था।

तब उन्होंने केंद्र सरकार, टेलीकॉम विभाग, और इनकम टैक्स विभाग के लिए भी केस लड़े थे। इसके बाद 2013 में उन्हें हाई कोर्ट का जज बनाया गया और फिर 2015 में कुर्सी पक्की हो गई यानी स्थायी जज बन गए। इसके बाद, तीन महीने पहले यानी 27 अप्रैल को ही वो retired हुए।

Also Read: Jagannath Temple: 46 साल बाद खुला जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार, इंतज़ार खत्म! प्रधानमंत्री मोदी ने रत्न भंडार का किया जिक्र?

Rohit Arya सुनवाई के दौरान अपने सख्त रवैये के लिए पहचाने जाते हैं

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहित आर्य सुनवाई के दौरान अपने सख्त रवैये के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने कोर्ट रूम में कई बार पुलिस, अफसरों समेंत कई अधिकारियों को सख्त लहजे में फटकार लगाई है। अधिकारियों को फटकार लगाने वाले उनके कई वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल होते रहते हैं।

Rohit Arya कॉमिक अंदाज में अधिकारियों को डांटते

ये वहीं चर्चित जज है, उन्होंने 2021 में स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के एक मामले में जमानत देने से इंकार कर दिया था। इसके अलावा,  दूध में मिलावट को लेकर नौ जिला कलेक्टरों को डांटने से लेकर सरकारी अधिकारियों की लापरवाही के खिलाफ bold बयान देने तक, यूट्यूब पर कई ऐसे वीडियो हैं, जिनमें जस्टिस आर्य मामलों की सुनवाई करते हुए अपने खास कॉमिक अंदाज में अधिकारियों को डांटते और फटकारते नजर आ जाएंगे।

इस समय पूर्व जस्टिस रोहित आर्या बीजेपी की सदस्यता को लेकर trend में है। बाकि देखना होगा कि उनका राजनीतिक भविष्य आगे कैसा होता है।

Subscribe Our Channel: https://youtube.com/@vup_samachar?si=7fU727DBfBSVisVB

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *