PM MODI: पुतिन ने PM Modi को दी जादू की झप्पी तो US को लगी मिर्ची

Share this article

PM MODI: भारत और अमेरिका एक रणनीतिक भागीदार

पीएम मोदी के रूस दौरे पर अमेरिका समेत पूरी दुनिया की पैनी नजर थी। पीएम मोदी के रूस दौरे के बाद अमेरिका ने कहा कि भारत और अमेरिका एक रणनीतिक भागीदार हैं। दोनों देशों के बीच हर मुद्दों पर स्पष्ट बातचीत होती है। अमेरिकी राजदूत ने कहा कि दोनों देशों को अपने संबंधों को लेकर संदेह नहीं करना चाहिए। हांलांकि अमेरिका ने इशारों में भारत को सलाह भी दी है।

Also Read: Cyclone Remal Updates: Remal ने बंगाल में मचाई तबाही, कोलकाता समेत कई शहरों में भारी बारिश

PM MODI: प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय रूस यात्रा पर अमेरिका सहित पूरी दुनिया की नजर थी। मॉस्को में राष्ट्रपति पुतिन ने ना सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया बल्कि रूस ने उन्हें ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल की उपाधि से नवाजा। यह रूस का सर्वोच्च सम्मान है।

PM MODI: दोनों देशों को संबंधों पर प्रतिक्रिया

पीएम मोदी के इस दौरे पर अमेरिका द्वारा लगातार टिप्पणी की जा रही है। भारत में मौजूद अमेरिकी राजदूत एरिक गारसेटी ने गुरुवार को दोनों देशों को संबंधों पर प्रतिक्रिया दी। पीएम मोदी के इस दौरे पर अमेरिका द्वारा लगातार टिप्पणी की जा रही है। भारत में मौजूद अमेरिकी राजदूत एरिक गारसेटी ने गुरुवार को दोनों देशों को संबंधों पर प्रतिक्रिया दी।

Also Read: Hurricane storm 2024: Hurricane Beryl में फंसी Indian Team की कब होगी वापसी?   

PM MODI: भारत के साथ संबंधों पर अमेरिका ने कही ये बात

उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत के लोगों के लिए ये बात याद रखना महत्वपूर्ण है कि जितना अधिक हम इस रिश्ते में निवेश करेंगे, उतना ही दोनों देशों के बीच रिश्ते बेहतर बनेंगे। जितना ज्यादा हम अपने संबंधों पर संदेह करेंगे, हमारे संबंध उतने ही बिगड़ते जाएंगे।

PM MODI: अमेरिकी राजदूत ने कहा

अमेरिकी राजदूत ने आगे यह भी कहा,”मैं जानता हूँ कि भारत और मैं इस बात का सम्मान करते हैं कि भारत अपनी रणनीतिक स्वायत्तता को पसंद करता है, लेकिन संघर्ष के समय में रणनीतिक स्वायत्तता जैसी कोई चीज नहीं होती। संकट के समय हमें एक-दूसरे को जानने की जरूरत होगी। मुझे परवाह नहीं है कि हम इसे क्या नाम देते हैं, लेकिन हमें यह जानना होगा कि हम भरोसेमंद दोस्त, भाई-बहन और ज़रूरत के समय में सहयोगी हैं।”

Subscribe Our Channel: https://youtube.com/@vup_samachar?si=7fU727DBfBSVisVB

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *