Monsoon Update : प्रचंड गर्मी से मिली रहत, बारिश की इस दिन दिल्ली-मुंबई में होगी एंट्री

Share this article
Monsoon

प्रचंड गर्मी के बीच मौसम विभाग IMD (India Meteorological Department ) ने अच्छी खबर दी है। IMD के अनुसार रविवार को मानसून मालदीव दक्षिणी बंगाल की खाड़ी निकोबार द्वीप समूह और दक्षिणी अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है। अंडमान और निकोबार क्षेत्र में मानसून 22 मई तक पहुंच जाएगी। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है और यह शुरू में उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा।

Monsoon Coming: उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी के बीच मौसम विभाग ने मानसून को लेकर राहत भरी खबर दी है। IMD के अनुसार, रविवार को मानसून मालदीव, दक्षिणी बंगाल की खाड़ी, निकोबार द्वीप समूह और दक्षिणी अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है। IMD का अनुमान है कि मानसून 31 मई तक केरल पहुंच जाएगा। IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि केरल में मानसून का आगमन समय से पहले नहीं बल्कि सामान्य तिथि के आस-पास ही है।

कहां-कब आएगा Monsoon?

मौसम विभाग ने बताया कि 3 से 8 जून के बीच कर्नाटक में और 9 से 16 जून के बीच महाराष्ट्र में मानसून पहुंचेगा। वहीं, दिल्ली में 27 जून से चिलमिलाती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। रविवार (19 मई) को ने अगले दो दिनों में दिल्ली के कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। इसके लिए अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। बता दें कि दिल्ली में शनिवार सबसे गर्म दिन रहा।

इन राज्यों में कब देगी दस्तक?

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में 13 से 18 जून, पश्चिम बंगाल में 7 से 13 जून, गुजरात में 19 से 30 जून, मध्य प्रदेश में 16 से 21 जून, उत्तर प्रदेश में 18 से 25 जून, पंजाब में 26 जून से 1 जुलाई और राजस्थान में 25 जून से 6 जुलाई के बीच मानसून की एंट्री होगी।

Also Read: Sonakshi Sinha ने क्यों Manisha Koirala से मांगी माफी? ‘हीरामंडी’ देखने के बाद

La nina के कारण अधिक होगी बारिश ?

जानकारी के लिए बता दें कि केरल में मानसून का आगमन हमेशा अलग-अलग समय पर होता रहा है। पिछले साल केरल में मानसून 8 जून को आया था। इस साल के कारण सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है।

किसान Monsoon पर निर्भर

भारत की कृषि के लिए मानसून बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि आधी से ज्यादा खेती इस पर ही निर्भर करती है। जून और जुलाई के महीने खरीफ फसलों की बुआई के लिए खास तौर पर महत्वपूर्ण होते हैं।

23 मई तक हीटवेव अलर्ट

IMD ने कम से कम 23 मई तक पूरे उत्तर-पश्चिम भारत के लिए भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। बता दें कि पंजाब में रविवार को बठिंडा 46.4 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य में सबसे गर्म रहा। आईएमडी चंडीगढ़ के निदेशक ए.के. सिंह ने कहा, ‘यह बहुत असामान्य है। पिछले कुछ सालों में हमें पंजाब में लगातार पांच से सात दिन की रेड अलर्ट चेतावनी जारी नहीं करनी पड़ी। इस बीच आईएमडी ने लोगों को हाइड्रेटेड रहने, ठंडी जगहों पर रहने और अस्वस्थ महसूस होने पर तुरंत मदद लेने की सलाह दी है।’

Subscribe Our Channel: https://www.youtube.com/channel/UCrsC0DMwI77eear8oS8ZMSw

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *