Mayank Yadav: कौन है ये खिलाड़ी जिसने IPL 2024 में मचा दी सनसनी?

Share this article
लखनऊ सुपर जायंट्स का ये खिलाड़ी

Mayank Yadav: आईपीएल 2024 (IPL 2024) में उभरते तेज गेंदबाज मयंक यादव ने सनसनी मचा दी है। अपने दो मैचों में बहतरीन प्रदर्शन कर सबका दिल जीत लिया है। 21 वर्षिय मयंक इस IPL सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे हैं।

ऐसे क्या किया Mayank Yadav ने?

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते हुए मयंक ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने मैच में 156.7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी और IPL में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में उनका नाम भी शुमार हो गया है। उन्होंने इस लिस्ट में चौथा स्थान हासिल कर लिया है।

आईपीएल में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड शॉन टेट के नाम दर्ज है। टेट ने 2011 में 157.7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। वहीं दूसरे नंबर पर लॉकी फर्ग्युसन हैं। उन्होंने 157.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। तीसरे नंबर पर उमरान मलिक तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने साल 2022 में 157 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।

मयंक यादव का शानदार प्रदर्शन

पंजाब किंग्स के खिलाफ मयंक ने 155.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी और ये इस सीजन की सबसे तेज गेंद थी। वहीं RCB के खिलाफ उन्होंने 4 ओवर फेंके और मात्र 14 रन दिए। इस दौरान मयंक 3 विकट झटककर प्लेयर ऑफ दा मैच भी बनें। इस मैच में मयंक ने 156.7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी और अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया।

मयंक कबसे जुड़े हैं लखनऊ के साथ?

लखनऊ सुपर जायंट्स ने मयंक यादव ने 2022 में चुना था लेकिन चोट की वजह से खैल नहीं पाए। अब 2024 में मयंक ने IPL में अपना डेब्यू किया है और अपने शानदार प्रदर्शन से खूब तारीफें बटोर रहे हैं। दिग्गज क्रिकेटर ब्रेट ली और स्टुअर्ट ब्रॉड समेत कई क्रिकेटर उनकी तारीफ कर चुके हैं।

Do follow: https://www.youtube.com/channel/UCrsC0DMwI77eear8oS8ZMSw

Read this article also: IPL 2024 Matches: क्यों और कौन-से IPL मैचों की बदली तारीख?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *