Lok Sabha Election 2024 : Narendra Modi को इन पांच राज्यों ने दी टेंशन!

Share this article
PM Narendra Modi

Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव के अप्रत्याशित नतीजों ने पूरे देश को चौंका दिया है। भाजपा को 2019 के मुकाबले 63 सीटों का नुकसान हुआ है। 2019 के मुकाबले पांच राज्यों में ही भाजपा की 59 सीटें घटी हैं। भाजपा का सबसे बड़ा ग्राफ उत्तर प्रदेश में गिरा है। यहां समाजवादी पार्टी (सपा) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

Lok Sabha Election 2024 में BJP बहुमत के आंकड़े को नहीं छू पाई। लगातार 10 साल तक पूर्ण बहुमत की सरकार चलाने वाली भाजपा को पांच राज्यों में बड़ा झटका लगा है। इन पांच राज्यों में भाजपा ने 59 लोकसभा सीटें गंवाई हैं। अगर भाजपा अपना पिछला प्रदर्शन बरकरार रखती तो बहुमत के आंकड़े के पार होती है।

Lok Sabha Election 2024 में क्यों कम हुए यूपी में भाजपा की 29 सीटें

2014 और 2019 में भाजपा की प्रचंड जीत में उत्तर प्रदेश की सबसे अहम भूमिका रही। 2019 में भाजपा ने 80 में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। मगर इस बार पार्टी सिर्फ 33 सीटों पर ही जीत दर्ज कर सकी। पार्टी को यहां 29 सीटों का नुकसान हुआ है। सपा को 32 और कांग्रेस को पांच सीटों का फायदा हुआ है।

Uttar Pradesh

Also Read: Lok Sabha Election 2024: भाजपा ही बनाएगी सरकार, PM Narendra Modi 3.0

Lok Sabha Election 2024 में महाराष्ट्र ने दिया 14 सीटों का लगा झटका

भाजपा को सबसे बड़ा झटका महाराष्ट्र में लगा है। यहां भाजपा गठबंधन भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाया है। 2019 में भाजपा ने 23 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार भाजपा सिर्फ नौ सीटों पर ही जीती है। पार्टी को कुल 14 सीटों का नुकसान हुआ है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और NCP (शरद पवार) को पांच-पांच सीटों का फायदा हुआ। कांग्रेस 13 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

Maharashtra
तमिलनाडु: कांग्रेस को एक सीट का फायदा

तमिलनाडु से भाजपा को इस बार बड़ी उम्मीदें थीं। मगर यहां पार्टी का खाता तक नहीं खुला। हालंकि वोट शेयर 3.7 से बढ़कर 11.24% हो गया है। DMK ने 2019 में 23 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार एक सीट का नुकसान हुआ है। कांग्रेस को एक सीट का फायदा हुआ है।

Tamil Nadu
राजस्थान में 24 से 14 पर सिमटी भाजपा

पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राजस्थान की 25 में से 24 लोकसभा सीटों पर कब्जा किया था। इस बार पार्टी को 10 सीटों का नुकासान हुआ है। कांग्रेस को आठ सीटों का फायदा मिला है। नागौर लोकसभा सीट से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनीवाल ने जीत दर्ज की है। एक सीट पर भारत आदिवासी पार्टी और एक सीट पर CPI(M) को सफलता मिली है।

Rajasthan
पश्चिम बंगाल: टीएमसी को सात सीटों का फायद

पश्चिम बंगाल में भाजपा अपना पिछला प्रदर्शन दोहरा नहीं पाई। 2019 में सबसे अधिक 18 सीटों पर कब्जा किया था। मगर इस बार ममता बनर्जी की TMC ने पांसा पलट दिया। भाजपा को यहां छह सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं TMC को सात सीटों का फायदा हुआ। कांग्रेस को एक सीट बहरामपुर का नुकसान हुआ है। यहां से अधीर रंजन चौधरी चुनाव हार गए हैं।

West Bengal

Subscribe Our Channel: https://youtube.com/@vup_samachar?si=7fU727DBfBSVisVB

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *