Iran’s President Ebrahim Raisi: इब्राहिम रईसी की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु

Share this article
Iran's President Ebrahim Raisi
Iran’s President Ebrahim Raisi

Iran’s President Ebrahim Raisi: सैयद इब्राहीम रईसुस्सादाती का जन्म 14 दिसंबर 1960- 19 मई 2024, जिन्हें आमतौर पर इब्राहीम रईसी के नाम से जाना जाता है, एक रूढ़िवादी और सिद्धांतवादी राजनीतिज्ञ और मुस्लिम न्यायविद थे जो ईरान के राष्ट्रपति चुनाव 2021 के बाद ईरान के नए राष्ट्रपति चुने गये थे।

Iran’s President Ebrahim Raisi का राजनीतिक कार्य

रईसी ने ईरान की न्यायिक प्रणाली में कई पदों पर कार्य किया है, जैसे कि उप मुख्य न्यायाधीश (2004-2014), महान्यायवादी (अटॉर्नी जनरल) (2014-2016), और मुख्य न्यायाधीश (2019-वर्तमान)। वह 1980 और 1990 के दशक में तेहरान के अभियोजक और उप अभियोजक भी थे। जिसके दौरान हजारों राजनीतिक असंतुष्टों और कैदियों को फांसी दी गई। 2016 से लेकर 2019 तक रईसी, अस्तान कुद्स रज़ावी, नामक एक एक बुनियाद (धर्मार्थ न्यास) के संरक्षक और अध्यक्ष रहे। रईसी दक्षिण खुरासान प्रांत के विशेषज्ञों की सभा के सदस्य भी हैं जिसके लिए वो पहली बार 2006 में चुने गये थे। रईसी अहमद अलमोल्होदा के दामाद हैं जो कि मशहद जुमे की नमाज के नेता और इमाम रजा दरगाह के बड़े इमाम हैं।

Iran’s President Ebrahim Raisi का कार्यकाल

रईसी ने 2017 में भी रूढ़िवादी “इस्लामी क्रांति बलों का लोकप्रिय मोर्चा” के उम्मीदवार के तौर पर राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ा था, लेकिन वो उदारवादी निवर्तमान राष्ट्रपति हसन रूहानी से 57% बनाम 38.3% से हार गए थे। वह अभियोजन समिति के उन चार लोगों में से एक थे, जो 1988 में ईरान में हजारों राजनीतिक कैदियों को फांसी देने के लिए जिम्मेदार थी और इसलिए इस समिति को सरकार के विरोधियों और पश्चिमी मीडिया के कई घटकों ने मृत्यु समिति का नाम दिया था।

Also Read: India America Impact Summit: भारत रूस और अमेरिका दोनों पक्षों के बीच खेलता रहा है।

रईसी को अमेरिकी विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय के कार्यकारी आदेश 13876 के द्वारा प्रतिबंधित किया गया है। उन पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों और संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिवेदकों द्वारा मानवता के खिलाफ अपराधों का आरोप लगाया गया है। रईसी ने 2021 में दूसरी बार सफलतापूर्वक राष्ट्रपति पद का चुनाव लडा है, और सीमित-अवधि के राष्ट्रपति हसन रूहानी के बाद, राष्ट्रपति चुने गए हैं। तारीख 19 मई 2024 को हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गयी ।

Iran’s President Ebrahim Raisi का कैसे हुआ ये हादसा?

यह घटना चौकाने वाली है की इस वक़्त ईरान और इजराइल के बीच में तनाव बहुत ज़्यादा हैं। इसी बीच ईरान के प्रेजिडेंट के हेलीकाप्टर की हार्ड लैंडिंग होने की वजह से मृत्यु हो गई । मौसम ख़राब होने के करण हेलीकाप्टर तक पहुंचने में काफी वक़्त लगा। इस घटना में तीन हेलीकाप्टर थे जिसमे से एक हेलीकाप्टर की हार्ड लैंडिंग हुई थी सूचना से पता चला की इनमे से किसी एक हेलीकाप्टर में ईरान के विदेश मंत्री भी थे। लेकिन अभी तक उनकी कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

कितनी अजीब बात है एक जंगल में जहां प्रॉपर कनेक्टिविटी नहीं थी और रेस्क्यू टीम को पहुंचने में काफी समय लग गया । ऐसे क्षेत्र में ईरान के प्रेजिडेंट और विदेश मंत्री एक बांध के उद्दघाटन करने के लिए अज़रबैजान के प्रेजिडेंट से मिले थे। लौटते समय हेलीकाप्टर की हार्ड लैंडिंग की वजह से ईरान के प्रेजिडेंट की मृत्यु हो गयी। ईरान के लोग इस खबर से काफी सदमे में हैं।

Subscribe Our Channel: https://www.youtube.com/channel/UCrsC0DMwI77eear8oS8ZMSw

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *