Heat Wave: भीषण गर्मी बनी जानलेवा…पूरे देश में हीट स्ट्रोक से 54 जान, बिहार में 32 तो ओडिशा में भी गई 10 की जान

Share this article
Heat Wave

Heat Wave का कहर अब जानलेवा साबित हो रहा है। पूरे देश में हीटस्ट्रोक से अब तक 54 लोगों की जान हो चुकी है। बिहार में अब तक गर्मी की वजह से 32 लोगों की जान जा चुकी है तो वहीं ओडिशा में भी 10 लोग मारे जा चुके। पूरे देश में बढ़ती गर्मी का कहर और हीटवेव के बीच अब अलग-अलग राज्यों से लोगों की मौत होने की खबरें सामने आ रही हैं। अब तक देशभर में भीषण गर्मी के कारण 43 लोगों की मौत हो चुकी है।

बिहार में 32 लोग गर्मी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं अब ओडिशा में भी 10 लोगों की जान गर्मी के कारण चली गई है। बिहार में लू के कारण 32 लोगों की मौत हो गयी। जिनमें से 17 औरंगाबाद में, छह आरा में, तीन गया और तीन ही रोहतास में, दो बक्सर में और एक पटना में हुई। ओडिशा के राउरकेला में 10 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा, झारखंड के पलामू जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं ओडिशा में भी 10 लोगों ने जान गवां दी और राजस्थान में 5 व उत्तर प्रदेश में भी 1 शख्स की मौत हुई है।

Also Read: Good Life Good Health: “अच्छा जीवन अच्छा स्वास्थ्य”

दिल्ली में भी गर्मी Heat Wave से जान

इससे पहले बिहार के दरभंगा के रहने वाले 40 साल के एक शख्स ने दिल्ली में लू लगने से दम तोड़ दिया , उनके शरीर का तापमान सामान्य से लगभग 10 डिग्री अधिक 108 डिग्री फ़ारेनहाइट तक बढ़ने के बाद कई अंगों की विफलता के कारण उनकी मृत्यु हो गई।

झारखंड के पलामू में पारा 47 डिग्री के पार पहुँचा

बिहार, झारखंड, ओडिशा सहित पूरे उत्तर भारत में भयंकर गर्मी पड़ रही है। बिहार के पलामू जिले में गुरुवार को अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले तीन दिनों से पलामू का अधिकतम तापमान 47 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है।

Heat Wave

इंसान तो क्या गर्मी ने जानवरों को भी परेशान कर दिया है। तस्वीर में दिल्ली के विजय चौक पर बने फाउंटेन के पानी में अठखेलियां करते बंदर।

Also Read: World No Tobacco Day 2024: आज है विश्व तंबाकू निषेध दिवस

अभी और जारी रहेगी भीषण गर्मी

मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले दिनों में बिहार के कई हिस्सों में भीषण गर्मी जारी रहेगी। गुरुवार को 47.1 डिग्री तापमान के साथ बक्सर राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। जिन स्थानों पर तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया उनमें औरंगाबाद (46.1 डिग्री सेल्सियस), डेहरी (46 डिग्री सेल्सियस), गया (45.2 डिग्री सेल्सियस), अरवल (44.8 डिग्री सेल्सियस) और भोजपुर (44.1 डिग्री सेल्सियस) शामिल हैं. पटना में अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भीषण गर्मी के देखते लोगों का दी जा रही है सलाह
  • गर्मी के संपर्क में आने से बचें, ठंडा रहें।प्रचार माध्यमों पर हीट वेव/लू की चेतावनी पर ध्यान दे
  • ज़्यादा से ज़्यादा पानी पीएं। प्यास न लगी हो तब भी पिएं।
  • हल्के रंग के पसीना शोषित करने वाले सूती वस्त्र पहनें।
  • घर से बाहर निकलते समय धूप के चश्मे, छाता, टोप यानी हैट व चप्पल का प्रयोग करें।
  • अगर आप खुले में कार्य करते हैं तो सिर, चेहरा, हाथ, पैरों को गीले कपड़े से पोंछे अथवा नहलायें तथा जल्दी चिकित्सक से सम्पर्क करें।
  • यात्रा करते समय पीने का पानी साथ रखें ,कच्ची प्याज खाएं और ऊपरी जेब में भी रखें।
  • ORS घर में बने पेय पदार्थ जैसे-लस्सी, कच्ची अंबियों का पना, इमली का पानी, चावल का पानी, नींबू पानी, छाछ आदि का उपयोग करें, जिससे शरीर में पानी की कमी की भरपाई हो सके।
  • हीट स्ट्रोक, हीट रैश, हीट कैम्प के लक्षणों जैसे कमजोरी, चक्कर आना, सरदर्द, उबकाई, पसीना आना, बेहोशी आदि को पहचानें। यदि बेहोशी या बीमारी अनुभव करते है तो तुरंत अस्पताल जाये।
  • अपने घर को ठण्डा रखें। पर्दे, दरवाजे आदि का प्रयोग करें तथा रात व शाम के समय कमरों व घर को ठण्डा करने के लिये इन्हें खोल दें।
  • गीले कपड़ें का प्रयोग करें तथा बार-बार स्नान करें। कार्यस्थल पर पीने का शीतल पानी रखें।

Subscribe Our Channel: https://www.youtube.com/channel/UCrsC0DMwI77eear8oS8ZMSw

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *