Haryana Elections 2024: कौन जीतेगा हरियाणा की बाज़ी? कांग्रेस ने 10 साल बाद सत्ता में आने के लिए लगा  दिया प्रचार में पूरा जोश….

Share this article
Haryana Elections 2024: Who will win the battle of Haryana?

Haryana Elections 2024: हरियाणा में 90 विधासनभा सीटे है।इन सभी सीटों पर एक चरण में 5 अक्टूबर को मतदान होगा। 8 अक्टूबर को साफ हो जाएगा की प्रदेश में किसकी सरकार बनने जा रहे है। हरियाणा में इस बार कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुख्य मुकाबला है। BJP और Congress के अलावा JJP, INLD, BSP, ASP और AAP भी सबकी नजर है। बता दें कि हरियाणा में शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी।

Haryana Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव का schedule  

हरियाणा में 5 अक्तूबर 2024 में विधानसभा की 90 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। 8 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी। पिछले 10 साल से हरियाणा में BJP की सरकार है। बीते लोकसभा चुनाव में BJP को 5 सीटों का नुकसान हुआ था, जबकि कांग्रेस 10 साल बाद 5 सीटें जीत गईं। JJP भी इस चुनाव में चंद्रशेखर आजाद की पार्टी के साथ चुनाव लड़ रही है। Indian National Lok Dal (INLD)और Bahujan Samaj Party (BSP) ने विधानसभा चुनावों के लिए गठबंधन का ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी भी चुनाव मैदान में है।

Haryana Elections 2024:Congress का BJP सरकार पर हमला

चुनावों की घोषणा से पहले से लेकर बाद तक में Congress मुद्दों को लेकर BJP सरकार पर हमलावर रही। सबसे बड़ा मुद्दा Unemployment और युवाओं के विदेश पलायन का रहा। खुद Rahul Gandhi ने विदेश जा रहे युवाओं के मुद्दे को जोर शोर से उठाया और BJP पर हमला बोला। हरियाणा में 10 साल से विपक्ष में बैठी कांग्रेस ने इस बार सत्ता हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी। प्रचार के शुरुआती दौर में पिछलने के बाद कांग्रेस ने चुनाव के अंतिम दौर में पूरी जान लगा दी।

Also read:Haryana Election 2024: MSP  के लिए कानूनी गारंटी, मुफ्त बिजली, जाति जनगणना – Congress घोषणापत्र की मुख्य बातें…

Haryana Elections 2024: कांग्रेस की सोची समझी नीति….

कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ-साथ हरियाणा के स्थानीय नेताओं की छोटी-बड़ी 160 से अधिक रैलियां और जनसभाएं हुईं। पार्टी ने एक रणनीति के तहत टिकट वितरण से लेकर Publicity में BJP को खुला मौका दिया और उनके फैसले के बाद ऐन मौके पर रणनीति बदलते हुए उनकी चाल की काट की। कांग्रेस ने सोची समझी नीति के तहत टिकट वितरण से लेकर शुरुआत में प्रचार तक में देरी बनाए रखी।

Haryana Elections 2024: अंतिम दिनों में प्रचार को मिली धार

प्रचार के अंतिम दिनों में Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi हरियाणा में ही रहे। राहुल ने ताबड़तोड़ आठ रैलियां व रोड शो, प्रियंका गांधी ने चार रैलियां व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दो बड़ी रैलियां करके कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की। वहीं, प्रदेश के नेता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने पूरा हरियाणा नापा। भूपेंद्र सिंह ने रोड शो के साथ 75 रैलियां और सांसद हुड्डा ने 80 विधानसभा हलकों में जनसभा और रैलियां की।

इस बीच जातिवाद और दलितों के मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस को बार-बार घेरा। कांग्रेस ने इसका तोड़ निकालते हुए संविधान बचाने व आरक्षण खत्म किए जाने के मुद्दे को एक बार फिर से हवा दी।

Haryana Elections 2024: कांग्रेस का फोकस रोड शो पर रहा।

कांग्रेस के नेताओं ने कांग्रेस के गढ़ में मजबूत किलेबंदी करने की कोशिश की है। BJP  ने बड़ी रैलियों के मुकाबले कांग्रेस का फोकस रोड शो पर रहा। खुद राहुल गांधी, प्रियंका और हुड्डा पिता-पुत्र ने रणनीति के तहत रथ पर इलाकों को नापा। राहुल गांधी के कार्यक्रमों की बात करें तो राहुल गांधी ने 3 दिन हरियाणा में प्रचार किया।

पहले दिन उन्होंने कांग्रेस के मजबूत गढ़ नारायणगढ़ ने अपनी विजयी संकल्प यात्रा शुरू की और थानेसर में रैली की। दूसरे दिन बहादुरगढ़ से लेकर गोहाना में रैली तक कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इसके बाद प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस सबसे मजबूत गढ़ नूंह और महेंद्रगढ़ में राहुल गांधी पहुंचे।

 इसी प्रकार, प्रियंका गांधी ने हाईकमान के चहेते प्रत्याशी जुलाना में विनेश फोगाट और बवानीखेड़ा में प्रदीप नरवाल के समर्थन में रैलियां की। पड़ोसी राज्यों के दिग्गज हरियाणा में गरजे

Also read:Haryana Assembly Elections 2024: कांग्रेस ने निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले 13 लोगों को पार्टी से निकाल दिया

Haryana Elections 2024: पड़ोसी राज्यों के दिग्गज का नेताओं प्रचार

हरियाणा के चुनाव में पड़ोसी राज्यों के दिग्गज नेताओं ने भी प्रचार को धार दी। इनमें हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुख्खू, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी CM सचिन पायलट, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग व पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रताप सिंह बाजपा ने भी हरियाणा के मतदाताओं को साधने की कोशिश की। इनके अलावा छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल भी पहुंचे।

Haryana Elections 2024: 24 नेताओं को पार्टी से निकाला, कई बागी बढ़ा रहे परेशानी

कांग्रेस से कुल 24 नेताओं ने बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ा। अनुशासनहीनता के चलते पार्टी ने इन सभी को छह साल के लिए बाहर का रास्ता दिखाया है। हालांकि, पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी और पूर्व विधायक रणधीर गोलन, राजीव मामू गोंदर को कांग्रेस मनाने में कामयाब रही है।

Subscribe our channel:https://www.youtube.com/@rajnitibharat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *