Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज पर सबको ढेर सारी शुभकामनाएं,जाने हरियाली तीज का महत्व..

Share this article
Hariyali Teej 2024

Hariyali Teej: हरियाली तीज का त्योहार भगवान शिव व माता पार्वती के पुनर्मिलन के रूप में मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि माता पार्वती की कठोर तपस्या के बाद भगवान शिव ने उन्हें पत्नी रूप में स्वीकार किया था। इस दिन महिलाएं व्रत करती हैं और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए कामना करती हैं।

Hariyali Teej: हरियाली तीज 7 अगस्त के दिन मनाया जाएगा।

पंचांग के अनुसार, हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर Hariyali Teej मनाई जाती है। यह पर्व महिलाओं के बीच ज्यादा प्रचलित है। इस साल हरियाली तीज का पर्व बुधवार, 07 अगस्त, 2024 के दिन मनाया जाएगा। ऐसे में इस खास अवसर पर आप अपने प्रियजनों को हरियाली तीज के प्यार भरे संदेश भेजकर इस पर्व को और भी खास बना सकते हैं।

Also Read:Friendship Day 2024:अगस्त के पहले रविवार को ही क्यों मनाया जाता है ये दिन?

Hariyali Teej का महत्व
Importance of Hariyali Teej

हरियाली तीज का पर्व मुख्य रूप से भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन के रूप में मनाया जाता है। माना जाता है कि  सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर भगवान शिव ने पार्वती की कठोर तपस्या के बाद उन्हें स्वीकार किया था। इस दिन महिलाओं के बीच 16 श्रृंगार करने, हरे रंग के कपड़े पहनने और झूला झूलने का भी प्रचलन है।

Also Read:Lord Shiva:भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग कौन से है?

चलिए पढ़ते हैं Hariyali Teej के शुभ संदेश।

हरियाली तीज का त्योहार है,
गुझियों की बहार है
पेड़ों पर पड़े हैं झूले
दिलों में सबके प्यार है…
हरियाली तीज की शुभकामनाएं

मेरा मन झूम-झूम नाचे,
गाए तीज के हरियाली गीत,
आज पिया संग झूलेंगे,
संग में मनाएंगे हरियाली तीज

पेड़ों पर झूले, 

सावन की फुहार,

मुबारक हो आपको,

हरियाली तीज का त्‍योहार

हरियाली तीज की शुभकामनाएं…

Subscribe Our Channel: https://youtube.com/@vup_samachar?si=7fU727DBfBSVisVB

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *