Hajj Yatra 2024: हज के दौरान अब तक 950 से अधिक लोगो की मौत,भारतीय भी शामिल?

Share this article
Hajj Yatra 2024

Hajj Yatra 2024: हज के दौरान अब तक 950 से अधिक लोगो की मौत, भारतीय भी शामिल?सऊदी अरब के मक्का मदीना में हज करने पहुंच रहे यात्रियों पर भीषण गर्मी कहर बरपा रहा है। पाकिस्तान के हज मिशन के महानिदेशक अब्दुल वहाब सूमरो ने बुधवार को कहा कि 18 जून तक कुल 35 पाकिस्तानी नागरिकों की मौत हुई है। डॉन के मुताबिक मरने वालों में सबसे अधिक मिस्र के नागरिक शामिल हैं।

Hajj Yatra 2024: सऊदी अरब ने लोगों को दी ये सलाह

सऊदी नेशनल सेंटर फॉर मेट्रोलॉजी के अनुसार, मंगलवार को मक्का और शहर के आसपास के पवित्र स्थलों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शैतान को प्रतीकात्मक रूप से पत्थर मारने की कोशिश करते समय कुछ लोग बेहोश भी हुए। सोमवार को मक्का का तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियश तक पहुंच गया था । एक अरब राजनयिक ने बताया कि सिर्फ मिस्र के कम से कम 600 लोगों की मौत हुई है। एक दिन पहले यह आंकड़ा 300 था।

Also Read: Kuwait Fire: Southern Kuwait की एक इमारत में भीषण आग से 49 भारतीयों की मौत, 30 घायल

Hajj Yatra 2024: हज यात्रा के दौरान मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती

सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। मक्का में हज के दौरान मरने वालों का आंकड़ा अब 900 पार हो गया है। सऊदी अरब में अधिक गर्मी और मुकम्मल व्यवस्था नहीं होने की वजह से हज यात्रियों की मौतें हो रही हैं ।

Hajj Yatra 2024: हर साल बदलता है हज का मौसम

मालूम हो कि हज का मौसम हर साल इस्लामी कैलेंडर के अनुसार बदलता रहता है। हालांकि, यह इस साल जून में पड़ा, जो देश में सबसे गर्म महीनों में से एक है। भीषण गर्मी के बीच सऊदी अरब ने सोमवार को तीर्थयात्रियों को कुछ निश्चित समय के बीच ‘शैतान को पत्थर मारने’ की रस्म न करने की सलाह दी थी।

Also Read: “All Eyes On Rafah” बन गया है दुनिया का प्रोटेस्ट स्लोगन जो दे रहा टक्कर इजराइल

Hajj Yatra 2024: सऊदी सरकार ने साधी चुप्पी?

ऐसे में सऊदी सरकार पर सवाल खड़े हो रहे है । सऊदी के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि लोग अपने प्रियजनों का शव लेने की कोशिश कर रहे हैं। सऊदी अरब ने अभी तक हो रही मौतों पर कोई टिप्पणी नहीं की है और न ही मौतौं की वजह बताई है। मक्का के करीब अल-मुआइसम में सऊदी सरकार की इमरजेंसी सेवा है, जहां पर लोग लाइन में लगकर अपने परिवार के लापता सदस्यों के बारे जानकारी मांग रहे हैं।

सरकार की तरफ से जारी की गई, एक सूची के मुताबिक, 900 से अधिक लोगों की मौत हुई है। दुनियाभर से 18 लाख लोग Hajj Yatra में शामिल हुए हैं, इस दौरान भीषण गर्मी पड़ रही है।

Hajj Yatra 2024: AAFP का बयान

दुनिया भर से आ रही मौत की खबरों की गणना करने के बाद AAFP(American Academy of Family Physicians) ने बताया कि अभी तक सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान 992 मौतें हुई हैं। और यह भी बताया के हजयात्रा के दौरान 68 भारतीय नागरिकों की मौत हुई है ।

एक अधिकारी ने यह भी बताया कि कुछ मौतें प्राकृतिक कारणों की वजह से हुई हैं, इनमें से कई हजयात्री बुजुर्ग थे। नाम सार्वजनिक न करने की शर्त पर सऊदी के एक चिकित्सक ने प्रेस से कहा, मौत की सूची वास्तविक प्रतीत हो रही है।

मिस्र के अलावा जॉर्डन, इंडोनेशिया, ईरान, सेनेगल, ट्यूनीशिया और इराक ने भी मौतों की पुष्टि की है। हालांकि, कई मामलों में अधिकारियों ने मौत का कारण स्पष्ट नहीं किया है. सोशल मीडिया साइटों पर सऊदी अरब में लापता लोगों की बाढ़ आ गई है। लापता लोगों के बारे में जानकारी होने पर सूचना देने की बात कही जा रही है। सऊदी में पहले भी भगदड़ से मौतें होती रही हैं, लेकिन इसबार मरने वालों का आंकड़ा हैरान कर देना वाला है।

Subscribe Our Channel: https://youtube.com/@vup_samachar?si=7fU727DBfBSVisVB

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *