Gaganyaan Mission 2025 से पहले ही अंतरिक्ष जाएगा भारत का एक गगनयात्री, केंद्रीय मंत्री का खुलासा..

Share this article
Gaganyaan Mission

Gaganyaan Mission: भारत के गगनयात्री को भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO और अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी NASA साथ मिलकर अगस्त में ISS भेजेंगे।

भारत के Gaganyaan Mission की तैयारियां जोरों पर हैं। अब केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया है कि गगनयान मिशन के चार गगनयात्रियों में से एक गगनयात्री को अगस्त में International Space Station (ISS) भेजा जाएगा। भारत के गगनयात्री को भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO और अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी NASA साथ मिलकर अगस्त में ISS भेजेंगे।

लोकसभा में Gaganyaan Mission को लेकर पूछा गया सवाल

गुरुवार को TMC सांसद सौगत राय ने संसद में एक सवाल किया था, जिसमें सौगत राय ने लोकसभा में गगनयान मिशन के बारे में जानकारी मांगी थी। इस सवाल के जवाब में केंद्रीय विज्ञान और तकनीक राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह ने बताया कि गगनयान मिशन के क्रू के एक सदस्य को ISRO और NASA के बीच एक साझा अभ्यास के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र भेजा जाएगा।

Also Read: ISRO: ISRO ने RLV LEX 03 ‘Pushpak’ की लगातार तीसरी बार सफल लैंडिंग कराई।

axiom space

इस मिशन में दोनों अंतरिक्ष एजेंसियों के साथ ही एक निजी कंपनी axiom space भी शामिल है। हाल ही में इसरो ने axiom space के साथ अंतरिक्ष उड़ान के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

फरवरी में Gaganyaan Mission के अंतरिक्षयात्री हुए थे सार्वजनिक

ISRO-NASA और axiom के साझा मिशन को अगस्त में लॉन्च किया जा सकता है। गगनयात्री अमेरिका के Florida स्थित Kennedy Space Center  से अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरेंगे।

Kennedy Space Center

फरवरी में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गगनयान मिशन के चार गगनयात्रियों को सार्वजनिक रूप से पेश किया था।चारों गगनयात्री भारतीय वायुसेना के शीर्ष पायलट हैं, जिनमें ग्रुप कैप्टन बालाकृष्णन नायर, अजित कृष्णन, अंगद प्रताप और विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला शामिल हैं। अब इन चारों में से ही एक गगनयात्री को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र भेजने के लिए चयन किया गया है। 

Also Read: Artificial Star 2029: NASA, ब्रह्मांड का अध्ययन करने के लिए एक Artificial Star’ उपग्रह लॉन्च करेगा

Gaganyaan Mission
Gaganyaan Mission:गगनयात्रियों की ISRO के बंगलूरू स्थित

केंद्रीय मंत्री ने ये भी बताया कि गगनयान मिशन के तहत अंतरिक्ष जाने वाले चारों गगनयात्रियों की ISRO के बंगलूरू स्थित astronaut training सुविधा केंद्र में ट्रेनिंग चल रही है और वे तीन सेमेस्टर में से दो की ट्रेनिंग पूरी कर चुके हैं। गगनयान मिशन अगले साल लॉन्च किया जा सकता है।

Subscribe Our Channel: https://youtube.com/@vup_samachar?si=7fU727DBfBSVisVB

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *