Kejriwal Arrest: तीसरी बार जेल जा रहे केजरीवाल, क्या थे पहले मामले?

Share this article
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

Kejriwal Arrest: आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के राउज एवेन्यु कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 15 दिन की न्यायीका हिरासत में भेज दिया है। ये फैसला ED  की रिमांड ख्तम होने के बाद सोमवार यानी 1 अप्रैल को आया। इसके बाद केजरीवाल को भारी विरोध के चलते तिहाड़ जेल भेजा गया। लेकिन केजरीवाल पहली बार जेल नहीं पहुंचे हैं, इससे पहले भी वह जेल जा चुके हैं। कब? आईए जानते हैं।

क्या पहले भी जेल जा चुके हैं केजरीवाल?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहले भी दो बार देश की सबसे बड़ी जेल, तिहाड़ जेल में कैदी के रूप में रह चुके हैं। लेकिन तब वो न तो मुख्यमंत्री थे और न ही उन पर किसी घोटाले में शामिल होने का आरोप था। उस समय उनकी छवी एक आंदोलनकारी नेता की थी। ऐसा पहली बार हुआ है कि मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए अरविंद केजरीवाल पर किसी घोटाले का हिस्सा होने के आरोप लगे हों और इसके चलते वह तिहाड़ जेल पहुंच गए।

पहली बार कब हुए थे  Kejriwal Arrest?

साल 2011 में लोकपाल की मांग को लेकर अन्ना हजारे ने आंदोलन किया था और केजरीवाल इस आंदोलन का एक प्रमुख हिस्सा थे। उस समय उन्हें धारा 144 के उल्लंघन ना करने से जुड़े पर्सनल बॉन्ड पर हस्ताक्षर करने थे, लेकिन उन्होंने नहीं किए। जिसके बाद अन्ना और उनके सहयोगियों को न्यायिका हिरासत में ले लिया गया।

तब अन्ना हजारे के साथ जेल जाने वाले उनके सहयोगियों में अरविंद केजरीवाल भी शामिल थे। इस गिरफ्तारी के विरोध में उस वक्त बड़ी संख्या में उनके समर्थक एक जुट हुए थे और हर दिन जेल के बाहर भारी भीड़ जमा होती थी।

क्या था दूसरी गिरफ्तारी का मामला?

साल 2014 में अरविंद केजरीवाल दूसरी बार जेल पहुंचे और मामला था मानहानी का। दरअसल, भाजपा नेता नितिन गड़करी ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानी का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद केजरीवाल को न्यायीका हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा गया था। उस समय आम आदमी पार्टी का गठन हो चुका था। तब भी उनके समर्थक और आम जनता जेल के पास बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए थे।

अब ये तीसरी बार है कि अरविंद केजरीवाल को जेल जाना पड़ा। लेकिन इस बार नया ये है कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर हैं। वहीं, ऐसा भी पहली बार है कि कोई मुख्यमंत्री अपने पद पर रहते हुए गिरफ्तार हुए हैं।

ALSO READ: 28 मार्च को कोर्ट में केजरीवाल करेंगे बड़ा खुलासा- सुनीता केजरीवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *