Army Agniveer Result: भारतीय थलसेना अग्निवीर भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित

Share this article
Agniveer

Army Agniveer Result: भारतीय थलसेना ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा के परिणाम (Indian Army Agniveer Result 2024) सोमवार 27 मई को घोषित करते हुए विभिन्न कटेगरी में सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर भी जारी कर दिए। जो उम्मीदवार भारतीय थलसेना द्वारा आयोजित अग्निवीर भर्ती परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। वे इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्म में जारी किया गया है। कैंडिडेट्स को अपना रोल नंबर मैच करना होगा।

राजस्थान रीजन का रिजल्ट जारी हुआ

इंडियन आर्मी ने फिलहाल सिर्फ राजस्थान के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक, अग्निवीर ट्रेड्समैन, अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट, अग्निवीर नर्सिंग असिस्टेंट, वुमन मिलिटरी पॉलिसी और सेपॉय फार्मा के परिणाम घोषित किए गए हैं। सिलेक्ट किए गए कैंडिडेट्स को Army Research Office (ARO) अलवर, ARO कोटा, ARO झुंझुनू, Executive Officer (EO) मुख्यालय जयपुर और ARO जोधपुर में विभिन्न पोस्ट शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

Agniveer कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 2024 के रिजल्ट का पीडीएफ जारी

इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर एक पीडीएफ जारी किया गया है। इस पीडीएफ में क्वालिफाई करने वाले कैंडिडेट्स के रोल नंबर दर्ज हैं। अगर आपको इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर मिलता है तो इसका मतलब है कि अगले राउंड के लिए आपका चयन किया जा चुका है। इसके लिए परीक्षाएं 22 अप्रैल से 3 मई, 2024 तक कंप्यूटर आधारित परीक्षण मोड में आयोजित की गई थीं।

अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

अन्य राज्यों के रिजल्ट भी जल्द जारी किए जाएंगे
राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों का अग्निवीर भर्ती रिजल्ट 2024 भी आज या कल में घोषित कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह जॉइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर अपडेट्स चेक करते रहें।
हालांकि, आर्मी अग्निवीर भर्ती रिजल्ट जारी होते ही जॉइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट क्रैश हो गई है। लेकिन कैंडिडेट्स को परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ देर में वेबसाइट फिर से ठीक हो जाएगी और उसके बाद वे अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Also Read: CBSE Results 2024: कक्षा 10 और कक्षा 12 के CBSE बोर्ड का परिणाम कैसे खोजें?

अब है अगले चरण की बारी
कैंडीडेट्स जिनका सेलेक्शन इस परीक्षा में हो गया है उन्हें अब आगे के चरणों की परीक्षा देनी होगी। यह पहला स्टेप था जिसे क्रॉस करने के बाद ही वे आगे बढ़ सकते हैं। रिक्रूटमेंट प्रोसेस के और कई सारे हिस्से हैं। इसमें मोटी तौर पर अब फिजिकल फिटनेस टेस्ट देना होगा। जैसे दौड़ लगना और उसे समय पर पूरा करना और हाई जंप करना।

फिजिकल टेस्ट को भी क्लियर करना होगा
आर्मी अग्निवीर भर्ती की रिटन एग्जाम क्लियर करने वाले कैंडिडेट को एक फिजिकल टेस्ट देना होगा। इसमें क्वालिफाई होने पर ही आपको सेना में अग्निवीर की नौकरी मिलेगी।

ग्रुप 1 के लिए 5 मिनट 30 सेकंड में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी। इसके लिए कुल 60 मार्क्स मिलेंगे। फिर 10 पुलअप्स करने होंगे, जिनके लिए 40 मार्क्स दिए जाएंगे।
ग्रुप 2 के लिए 5 मिनट 45 सेकंड में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी। साथ ही 9 बार पुलअप्स भी लगाने होंगे। इसके लिए 33 मार्क्स मिलेंगे।
फिर, 9 फीट लंबी कूद (हाई जंप) मारनी होगी। आखिरी में, जिग जैग बैलेंस टेस्ट भी पास करना होगा।

इस बारे में लेटेस्ट जानकारी पाने के लिए कैंडिडेट समय-समय पर ऑफिशल वेबसाइट चेक करते रहें और आने वाले टेस्ट के लिए पूरी तरीके से खुद को तैयार करें। जब वे सारे चरण पर कर लेंगे तभी उनका सेलेक्शन फाइनल होगा।

Subscribe Our Channel: https://www.youtube.com/channel/UCrsC0DMwI77eear8oS8ZMSw

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *