Ulajh Trailer 2024 : फिल्म में भी क्या Janhvi Kapoor हुई nepotism का शिकार ?

Share this article
Ulajh Trailer2024

Ulajh Trailer :फिल्म धड़क से अपनी शुरुआत करने वाली Janhvi Kapoor को इंडस्ट्री में जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा है उनका अभिनय निखरता जा रहा है। Janhvi Kapoor मिस्टर एंड मिसेज माही के बाद अब फिल्म “Ulajh” में बेहद ही दमदार भूमिका में दिखाई देंगी। उनकी आगामी फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है जिसके बाद एक बार फिर nepotism का मुद्दा गरमाया है।

Ulajh Trailer: Janhvi Kapoor की किस्मत के सितारे बुलंदियों पर हैं

उनके पास साल 2024 और 2025 में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। आने वाले समय में बॉलीवुड की न्यू फैशनिस्टा Janhvi Kapoor जहां साउथ सुपरस्टार जूनियर NTR के अपोजिट फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’ से साउथ सिनेमा में ग्रैंड एंट्री करने वाली हैं, तो वहीं उससे पहले उनकी बैक टू बैक फिल्में रिलीज हो रही हैं।

Also Read: Kalki 2898 AD: क्या टूटेगा ‘फाइटर’ का रिकॉर्ड, मिलेगी साल की सबसे बड़ी ओपनिंग?

उनकी फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ मई में रिलीज हुई थी, जिसमें उनके अपोजिट Rajkumar Raoनजर आए थे। अब इस फिल्म के दो महीने बाद वह ‘उलझ’ के साथ दर्शकों के बीच आने वाली हैं, जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है।

Ulajh Trailer: nepotism नहीं छोड़ रहा Janhvi Kapoor का पीछा
Janhvi Kapoor

Janhvi Kapoor को आए दिन सोशल मीडिया पर nepotism की वजह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ना है। जब से वह इंडस्ट्री में आई हैं, तब से ही वह ‘ nepotism ‘ सुनती आई हैं। अब फिल्म इंडस्ट्री में उठे इस मुद्दे की गूंज सिनेमाघरों में भी सुनाई देगी। जाह्नवी कपूर की फिल्म “Ulajh”  के ढाई मिनट का ये Trailer काफी शानदार है।

फिल्म में उनके किरदार का नाम सुहाना भाटिया है, जो हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ी होती हैं और उन्हें सबसे युवा डिप्टी हाई कमिश्नर के रूप में नियुक्त किया जाता है। हालांकि, ट्रेलर में ये मुद्दा उठ जाता है कि उनके अपॉइंटमेंट में नेपोटिज्म का काफी बड़ा हाथ है, क्योंकि वह एक बड़े खानदान से ताल्लुक रखती हैं।

Also Read:  ‘Vampires’ पर, Ayushmann और Rashmika की जोड़ी आएगी नजर, बॉर्डर 2 के बाद, November में शुरू होगी शूटिंग।

Ulajh Trailer: देशद्रोही-गद्दार या मुल्क की रक्षक क्या हैं Janhvi Kapoor?

इस छोटे से ट्रेलर में आगे दिखाया गया है कि कैसे लंदन की एंबेसी में एक खबरी होता है, जिसकी वजह से हर मौजूदा शख्स शक के घेरे में होता है। जिसके बाद जाह्नवी कपूर उस खबरी को ढूंढने के लिए एड़ी से चोटी का दम लगाती हैं और खुद ही उनके जाल में फंस जाती हैं।

Ulajh Trailer: ये कहानी को 2 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में खुलेगी।

फिल्म में उनके एक नहीं कई दुश्मन दिखाए गए हैं। अब इन दुश्मनों से वह स्पाई थ्रिलर फिल्म में किस तरह से लड़ती हैं और खुद को बेगुनाह साबित करती हैं, ये कहानी को 2 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में खुलेगी। फिल्म में उनके अलावा गुलशन देवैया, मियांग चेंग भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

Subscribe Our Channel: https://youtube.com/@vup_samachar?si=7fU727DBfBSVisVB

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *