1 October Horoscope: सिंह राशि को सरकारी क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

Share this article
1 October Horoscope:1 अक्टूबर राशिफल

1 October Horoscope: सितारें, ग्रह और नक्षत्र बदलते रहेंगे अपनी चाल, आइए जानते हैं कैसा है आपकी राशियों का हाल।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज अक्टूबर के पहले दिन ही आपको लाभ का मौका मिलेगा। आपका पारिवारिक जीवन आज सुख से बीतेगा। आज शाम के समय आपके परिवार के किसी सदस्यों के साथ किसी पारिवारिक विषय पर चर्चा विमर्श कर सकते है। आज का दिन आपका दान-पुण्य के कार्यों में व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में भी आज कुछ बदलाव होंगे जो आपको सकारात्मक परिणाम देंगे। कार्यक्षेत्र में आज अधिकारी वर्ग से सहयोग और प्रोत्साहन मिल सकता है।आज का दिन मंगलमय होगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आपके कुछ काम अटके हुए हैं तो आज महीने के पहले दिन आप उसे पूरा करने का भरपूर प्रयास करेंगे। आज आपको परिवार के साथ आनंददायक समय बिताने का मौका मिलेगा। घर के लोगों के साथ आज मनोरंजक समय बिताएंगे। आपको आज कुछ शुभ सूचना मिलेगी। आपको आज आर्थिक लाभ भी पाएंगे। व्यापार में आज अच्छी कमाई होने से कारोबारी जातक प्रसन्न होंगे। घर में धर्म कर्म का भी माहौल बनेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आप आज दिन भर मानसिक उलझन में रहेंगे। लेकिन अच्छी बात यह रहेगी कि आपको आज पिता और पिता समान व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। आपको आज कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग से कार्यक्षेत्र में आपको प्रोत्साहन मिलेगा। लेकिन खर्च पर आपको कंट्रोल करना होगा। आय व्यय के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। अगर आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा।

Also Read:30 September Horoscope: मिथुन राशि को किसी योजना से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज आपका दिन लाभप्रद रहेगा। आपको आज कहीं से अचानक धन लाभ मिल सकता है। आप आज अपने लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। यदि आज आपको कोई फैसला लेना है तो बहुत ही सोच समझ कर लें क्योंकि भावुकता में लिया गया निर्णय भविष्य में परेशानी दे सकता है। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आज आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन सिंह राशि के लोगों के लिए लाभप्रद रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। सरकारी क्षेत्र के काम में आपको आज सफलता मिलेगी। शाम का समय आपका परिवार के साथ आनंद में बीतेगा। कारोबार में आपको आज कमाई के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। आपका कोई रुका हुआ काम मित्रों और निकट संबंधियों के सहयोग से पूरा हो पाएगा। आपके लिए सलाह है कि आज आप खान पान में संतुलन रखे और बाहरी भोजन से परहेज करें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज सितारे बताते हैं कि आपकी राशि में आज तीन ग्रहों का संयोग बनेगा। आपको आज राजनीतिक संपर्क का फायदा मिलेगा। सरकारी क्षेत्र के काम में आपको आज सफलता मिलेगी। परिवार में आज आपके मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको आज माता पिता से सहयोग मिलेगा। पढने लिखने में आपकी आज रुचि बढेगी। ससुराल पक्ष से आपको आज लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन लाभदायक और उपलब्धियों भरा रहेगा। आपको आज आय के नए स्रोत भी प्राप्त होंगे। कमाई से मन आपका आज आनंदित होगा। आपको आज अपनी वाणी और व्यवहार से फायदा होगा। नौकरी में आज का दिन आपका सुखद रहेगा, लेकिन अधिकारी वर्ग से तालमेल बनाकर रखना होगा। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा। संतान की ओर से आपको आज प्रसन्नता मिलेगी। मायके की ओर से महिलाओं को खुशी मिलेगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज कारोबार में धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज आपको अपनी रुचि के अनुसार काम करने का मौका मिलेगा। किसी पारिवारिक कारणों से आज आपको अपनी योजना और कार्यक्रम में भी बदलाव करना होगा। आज आपके धन, मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। आपको आज कोई अच्छी खबर मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन लाभकारी और सुखद रहेगा। आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज कुछ नए अवसर मिलेंगे। पूर्व में किए हुए अपने काम के लिए आज आपको प्रोत्साहित किया जा सकता है। कोट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो आज इसमें आपको सफलता मिलेगी। सांसारिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। आप अपने जीवनसाथी के लिए आज उपहार भी ले सकते हैं। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा लेकिन किसी बात को लेकर तनाव रह सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज मंगलवार का दिन मंगलकारी। आपको आज व्यापार में अपनी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। कोई डील आपकी फंसी हुई है तो आज वह फाइनल हो जाएगी। मकर राशि के जातक शिक्षा के क्षेत्र में आज बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपके घर में आज किसी मित्र अथवा मेहमान का आगमन होगा। किसी शुभ सूचना से आज आपका मन आनंदित होगा। काम के सिलसिले में आज मकर राशि के जातकों को यात्रा भी करनी पड़ सकती है। सलाह है कि आज बिना कागजी कार्रवाई के किसी को धन न दें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज अक्टूबर महीने के पहले दिन आपको कुछ मानसिक और शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपको आज सेहत का पूरा ध्यान रखना होगा। आर्थिक मामलों में भी आपको आज जोखिम वाले निर्णय से बचना चाहिए क्योंकि आपको गलत निर्णय की वजह से आपको नुकसान हो सकता है। चंद्रमा के अष्टम भाव में होने से आज आपको विरोधियों और शत्रुओं से भी सतर्क रहना होगा। लेकिन अगर आप लोन के लिए प्रयास कर रहे हैं तो इस मामले में आपका प्रयास सफल होगा। वैवाहिक जीवन भी आपका आज अनुकूल रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन अनुकूल और सुखद रहेगा। आपको आज किसी निकट संबंधी से अच्छी खबर मिलेगी। वैवाहिक जीवन आपका आज सुखद रहेगा। व्यापार में तरक्की मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। आपका आज यात्रा का भी संयोग बन सकता है। संतान की सेहत के मामले में आपको आज अपना ध्यान रखना होगा। आपको आज नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग और प्रोत्साहन प्राप्त होगा। कोई खोई वस्तु मिल जाने की खुशी होगी।

1 October  Horoscope: Disclaimer – डिसक्लेमर

यहां दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं के आधार पर हैं। इस जानकारी की पुष्टी VUP SAMACHAR नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने के लिए विशेषज्ञों की सलाह जरूर ले। हमारा उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना के आधार पर ही लें। इसके अतिरिक्त, जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

Subscribe Our Channel:https://www.youtube.com/@rajnitibharat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *