29 September Horoscope: कुंभ राशि को कार्य में सफलता मिल सकती हैं।

Share this article
29 September Horoscope: 29 सितंबर राशिफल

29 September Horoscope: सितारें, ग्रह और नक्षत्र बदलते रहेंगे अपनी चाल, आइए जानते हैं कैसा है आपकी राशियों का हाल।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज कार्यक्षेत्र में आपका दिन अच्छा रहेगा। सहकर्मियों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार बनाने की कोशिश करे। पहले से सोचे समझे कार्यों में सफलता प्राप्त होने की संभावना रहेगी। आप समाज में अपना स्थान बनाने में सफल होंगे। रचनात्मक रूप से कार्य करने से लाभ होगा। अपने व्यवहार को सकारात्मक रखें। स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए नियमित योग, व्यायाम करते रहे ।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज कार्य क्षेत्र में परिस्थितियों के अनुसार ही कार्य करने से लाभ होगा। यात्राओं पर जाने के योग बनेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों में संघर्ष बढ़ सकता है। किसी बहकावे में न आए, अपनी बुद्धि विवेक से सही निर्णय सही वक्त पर ले। कार्य क्षेत्र में अतिरिक्त परिश्रम करने से लाभ होगा। नवीन आय स्रोत बनेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज पैतृक धन संपत्ति प्राप्त हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार में आय के नए स्रोत खुलेंगे। किसी प्रियजन का दूर देश से घर आगमन होगा। गीत संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों को धन एवं उपहार प्राप्त होगा। राजनीतिक में महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। बौद्धिक कार्यों से जुड़े लोगों को अपने बॉस से सराहना एवं सम्मान मिलेगा। आज का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज कार्यक्षेत्र में विशेष रूप से सहयोगियों के साथ सामंजस बिठाने की आवश्यकता रहेगी।   विरोधियों के साथ अधिक तर्क वितर्क आदि से बचें। जब तक कार्य पूरा न हो जाए तब तक किसी से कार्य के संबंध में चर्चा न करें। अतिरिक्त परिश्रम से स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में अपने कार्य की प्रति अधिक ध्यान दें। व्यवसाय के क्षेत्र में संलग्न लोगों को व्यापार में उन्नति प्राप्त होगी।

Also Read:28 September Horoscope: कर्क राशि के जातकों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज साहसिक कार्य करने में सफल होंगे। किसी वरिष्ठ परिजन का मार्गदर्शन एवं सानिध्य बेहद सहयोगी सिद्ध होगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा सरकारी मदद से दूर होगी। नौकरी में उच्च अधिकारी से निकटता बढ़ेगी। किसी शुभ समाचार के मिलने के योग है। फोर्स से जुड़े लोगों को शत्रु पर विजय प्राप्त होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज कार्यक्षेत्र में आने वाली बाधाएं कम होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य के सिद्ध होने से मन में प्रसन्नता बढ़ेगी। किसी अनचाही लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की योग बनेंगे। किसी पर्यटक स्थल आदि की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। कार्य क्षेत्र में चली आ रही विभिन्न बाधाएं कम होगी। आय के स्रोत में वृद्धि होगी। व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों का नवीन व्यवसाय की प्रति अभिरुचि बढ़ेगी ।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आप वाहन चलाने में सावधानी बरतें। आज व्यापारी अपने व्यापार को लेकर थोड़ा सा चिंतित रहेंगे। युवा जातक आज अपने करियर पर पूरा फोकस बनाए रखें। आप अपने मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए जा सकते है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आय स्रोत में वृद्धि होगी । नौकरी में पदोन्नति का लाभ होने की संभावना रहेगी। व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को नवीन व्यवसाय के प्रति अभिरुचि बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्यों के संबंध में शुभ संदेश प्राप्त होने की संभावना रहेगी। विरोधी पक्ष आपके प्रति कुछ नरम रहेगा। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज नौकरी में पदोन्नति होने के योग बनेंगे। व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे। बेरोजगार लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। लेखन कार्य से जुड़े लोगों के लेखन की जनता में सराहना होगी। व्यापारिक योजना सफल होगी। राजनीति में पद एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में नए सदस्य का आगमन होगा। कोई शुभ समाचार मिलेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को अपने सहयोगियों के साथ अधिक तालमेल बनाने की आवश्यकता रहेगी। व्यवसाय में लगे लोगों को अधिक परिश्रम करने पर भी सामान्य लाभ मिलेगा। बनते बनते कार्य में बाधाएं आएगी। समाज में मान एवं प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहे।

Also Read:27 September Horoscope: मीन राशि के जातकों के लिए करियर में लाभ के योग हैं

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे। राजनीतिक पद एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। कार्यक्षेत्र में लोगों का सहयोग एवं सम्मान मिलेगा। गृहस्थ जीवन में आपसी समझ से आई समस्या का समाधान होगा। विदेश यात्रा अथवा लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आपका दिन सामान्यतः लाभ एवं शांति दायक रहेगा। किंतु अधिक परिश्रम करने पर भी उसी अनुपात में फल प्राप्त प्राप्ति में बाधाएं आएगी । परिवार में सदस्यों के साथ अच्छा व्यवहार बनाकर रखें। उनका सहयोग भी मिलता रहेगा । माता-पिता की ओर से सुख सहयोग बढ़ेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बनी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन विशेष अच्छा नहीं रहेगा।  व्यापार करने वाले लोगों को व्यवसाय में लाभ की स्थिति से कुछ सुधार होगा।

29 September Horoscope: Disclaimer – डिसक्लेमर

यहां दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं के आधार पर हैं। इस जानकारी की पुष्टी VUP SAMACHAR नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने के लिए विशेषज्ञों की सलाह जरूर ले। हमारा उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना के आधार पर ही लें। इसके अतिरिक्त, जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

Subscribe Our Channel:https://www.youtube.com/@rajnitibharat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *