23 September Horoscope: तुला राशि के जातकों को करियर के मामले में लाभ होगा।

Share this article
23 September Horoscope: 23 सितंबर राशिफल

23 September Horoscope: सितारें, ग्रह और नक्षत्र बदलते रहेंगे अपनी चाल, आइए जानते हैं कैसा है आपकी राशियों का हाल।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

मेष राशि के लोगों को लाभ होगा और अचानक से आपको रुका धन मिलने से खुशी होगी। आपका धार्मिक कार्य में विश्वास बढ़ेगा और कारोबार से जुड़ी योजनाएं सफल होने से आपको खुशी होगी। नये संपर्क से सितारा बुलंद होगा। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ नया करने के बारे में सोच सकते हैं। आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होने से मन काफी प्रसन्‍न रहेगा।  

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

वृष राशि के लोगों के लिए दिन काफी मेहनत से भरा होगा। आप यदि व्यापारी हैं तो आज अनावश्यक अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। सरकारी नौकर हैं तो वरिष्ठ अधिकारी का कोप भाजन बनना पड़ सकता है। शाम के वक्‍त आपको सामाजिक संबंधों के मामले में लाभ होगा और नई योजना की तरफ ध्यान देंगे तो सफलता मिलेगी। अचानक लाभ होने आपको खुशी होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन सफलता से भरा होगा और आपके लिए छुटपुट लाभ की संभावना है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। आप अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए पुरजोर कोशिश करेंगे। रात का समय दोस्‍तों और परिवार के लोगों के साथ खुशी में बीतेगा और आपका मन काफी प्रसन्‍न रहेगा। मित्रों और परिजनों के साथ खुशी होगी और कहीं सैर सपाटे पर जाएंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

कर्क राशि के लोगों का मन खुश रहेगा और आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान न देकर अपना काम करते रहेंगे और खूब मुनाफा कमाएंगे। आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे। लोग आपके स्‍वभाव की तारीफ करेंगे और आपसे दोस्‍त का हाथ आगे बढ़ाएंगे।

Also Read:22 September Horoscope: मीन राशि के जातक व्यापार में अच्छी उन्नति कर सकते है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

सिंह राशि के लोगों को हर काम बेहद सावधानी से करने की सलाह है। अनावश्यक चिंताओं से आपका मन काफी परेशान रहेगा। नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से मिलेंगी। सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। किसी अनजान व्यक्ति से आज लेनदेन न करें। आपको नौकरी के बारे में कोई फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों से बात कर लेनी चाहिए।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

कन्या राशि के लोगों को सफलता से लाभ होगा और आपका मन खुश रहेगा। स्वजनों से सुख मिलेगा और पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। वरना किसी से विवाद बढ़ सकता है। ऑफिस में लोग आपकी बातों से काफी प्रभावित होंगे और आपकी प्‍लानिंग को पसंद करेंगे। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

तुला राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपके पद व अधिकार में वृद्धि होगी। महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होने से मन प्रसन्‍न होगा और आपके मन में नई ऊर्जा का संचार होगा। समस्याओं के समायोचित समाधान न मिलने से मानसिक अशांत‍ि रहेगी और आपका किसी काम में मन नहीं लगेगा। आपकी दूर और पास की यात्रा की कोई प्‍लानिंग बन सकती है और आपको उसमें सफलता प्राप्‍त होगी।

वश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

वृश्चिक राशि के लोगों का दिन सामान्‍य रहेगा। आज दिन कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में व्यतीत होगा। अधिकारीवर्ग के लोगों से आपकी साठ-गांठ बनेगी। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज ही बनेगी। निराशाजनक विचारों से बचें। सायंकाल संतान पक्ष से अचानक शुभ समाचार मिल सकता है। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी और कहीं से कोई शुभ समाचार मिलने से आपको खुशी होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

धनु राशि के लोगों के लिए दिन मिश्रित फलकारक है। बड़े अधिकारी से अनबन हो सकती है और आपको इस कारण से तनाव हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। नये संबंध से भाग्य चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ लम्बी यात्रा पर जाना हो सकता है। दाम्पत्य में सरसता बनी रहेगी। आपके कारोबार में योजनाएं सफल होंगी और आपके धन में वृद्धि होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

मकर राशि के लोगों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा होगा। कार्यक्षेत्र में अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से प्रतिकूलता हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में अनबन बनी रहेगी। पराक्रम में वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। लोग आपको देखकर जलन महसूस करेंगे और दिन के उत्तरार्ध में अचानक अतिथियों के आगमन से व्यय भार बढ़ेगा। आपको अच्‍छे कार्य करने से पुण्‍य की प्राप्ति होगी और मन को सुकून मिलेगा।

Also Read:21 September Horoscope: मीन राशि के जातकों का दिन शुभ है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

कुंभ राशि के लोगों के लिए दिन लाभ से भरा होगा और ग्रह गोचर के शुभ प्रभाव में वृद्धि से आपको सफलता मिलेगी। उत्तरार्ध की वृद्धि अस्थिरता को जन्म देगी और किसी काम में आपका मन न लगने से आपको परेशानी होगी। वाहन, भूमि खरीदने, स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है। सांसारिक सुख भोग व घर गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीदी जा सकती है। आपके धन में वृद्धि होने से मन को खुशी होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

मीन राशि के लोगों का दिन लाभ से भरा होगा और दोस्‍तों का साथ मिलने से आपका जरूरी रुका कार्य पूर्ण होगा। आज का दिन संतान से जुड़ी समस्याओं को हल करने में व्यतीत होगा। किसी कम्पटिशन में आपकी जीत हो सकती है। किसी खास उपलब्धि से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा, किन्तु मौसम परिवर्तन से आपकी सेहत बिगड़ सकती है, ध्‍यान रखें और अपने कार्य ईमानदारी से करें।

23 September Horoscope: Disclaimer – डिसक्लेमर

यहां दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं के आधार पर हैं। इस जानकारी की पुष्टी VUP SAMACHAR नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने के लिए विशेषज्ञों की सलाह जरूर ले। हमारा उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना के आधार पर ही लें। इसके अतिरिक्त, जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

Subscribe Our Channel:https://www.youtube.com/@rajnitibharat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *