20 September Horoscope: वृष राशि के जातक नयी योजनाओं पर काम कर सकते हैं।

Share this article
20 September Horoscope: 20 सितंबर राशिफल

20 September Horoscope: सितारें, ग्रह और नक्षत्र बदलते रहेंगे अपनी चाल, आइए जानते हैं कैसा है आपकी राशियों का हाल।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन ठीक रहने वाला है। आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, अच्छा रहेगा। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम के होने के योग बनते दिख रहे हैं। आप अपने तरक्की के राह पर आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आप व्यवसाय में कुछ नयी योजनाओं पर काम कर सकते हैं। आपको व्यापर में तरक्की मिलेगी। माता-पिता से आप किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं, जिसमें उनकी सलाह आपके लिए अच्छी रहेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन अच्छा रहेगा। युवा जातक व्यापार में शामिल होने के लिए अपने कार्यों को अच्छे से करें। आपके परिवार के सभी लोग एक दूसरे के साथ पूरी सद्भावना और प्रेम के साथ मिलेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको किसी विशेष काम को लेकर लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। परिवार में यदि आप कोई डिसीजन ले, तो उसमें वरिष्ठ सदस्यो से बात अवश्य करें। व्यवसाय में आप अपनी आय के कुछ नए स्रोतों को बढ़ाने की कोशिश करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आप किसी बड़े निवेश की तैयारी कर सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएगा। आप अपने माता-पिता को लेकर कहीं धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

Also Read:19 September Horoscope: मीन राशि को  हर कार्य में सफलता मिलेगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन सही रहेगा। यदि आप किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे थे, तो उन्हें इसकी प्राप्ति हो सकती है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। आपके कोई पैतृक संपत्ति आपको प्राप्त हो सकती है, जिससे आपकी संपत्ति में भी ईजाफा होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने दफ्तर में क्रिएटिविटी की ओर ध्यान दें आप अपने दफ्तर में जो भी कार्य करें उसे नऐ तौर तरीके से करने का प्रयास करें। आप अपनी सेहत के प्रति सावधान रहे। आपके घर में सुख शांति बनी रहेगी। आप अपने से बड़े लोगों का सम्मान करें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। व्यापारी भी आज थोड़ा सा सावधान रहे। किसी विशेष व्यक्ति से आपको मिलने का मौका मिल सकता है। आप किसी बड़े निवेश को ना करें। आपको अपनी संतान को समय देना होगा और उनके मन में चल रही उलझनो को जानने की कोशिश करें। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन अच्छा रहेगा। यदि आप अपने परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो अपने सामान की सुरक्षा अवश्य करें। ननिहाल पक्ष के लोगों से आपको मान सम्मान मिलेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज आप फल का सेवन ज्यादा से ज्यादा करे। व्यापारी थोड़ा सा सावधान रहे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपके कार्य क्षेत्र में आपका बहुत नाम होगा। आज आपके घर पर किसी विशेष अतिथि का की आगमन हो सकता हैं। आपके परिवार के किसी सदस्य की सरकारी नौकरी लग सकती है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन सोचे समझे कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और आपको किसी विशेष व्यक्ति से मौका मिलने का मौका मिलेगा। व्यापार में आपको कोई नया काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं।

Also Read:18 September Horoscope: कन्या राशि के व्यापारियों को लाभ प्राप्त हो सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने कार्य क्षेत्र में बहुत अधिक ऊर्जावान रहेंगे। आज आप वाहन चलाने में सावधानी बरते अन्यथा, आपसे कोई दुर्घटना हो सकती हैं। युवा जातक अपने कार्यों की व्यस्तता के कारण अपने परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

20 September Horoscope: Disclaimer – डिसक्लेमर

यहां दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं के आधार पर हैं। इस जानकारी की पुष्टी VUP SAMACHAR नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने के लिए विशेषज्ञों की सलाह जरूर ले। हमारा उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना के आधार पर ही लें। इसके अतिरिक्त, जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

Subscribe Our Channel:https://www.youtube.com/@rajnitibharat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *